Search
Home » नेशनल » 271 करोड़ का बिका पेंटहाउस:कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने खरीदा सबसे महंगा घर, देश की सबसे महंगी डील का दावा – Dlf Sells Penthouse For 271 Cr In Luxury Housing Project In Gurugram Claimed To Be Country Most Expensive Deal

271 करोड़ का बिका पेंटहाउस:कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने खरीदा सबसे महंगा घर, देश की सबसे महंगी डील का दावा – Dlf Sells Penthouse For 271 Cr In Luxury Housing Project In Gurugram Claimed To Be Country Most Expensive Deal

Share Now :

WhatsApp
Share This

DLF sells penthouse for 271 cr in luxury housing project in Gurugram Claimed to be country most expensive deal

DLF sells penthouse
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुरुग्राम में नामी बिल्डर कंपनी के सेक्टर-54 स्थित सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियास में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका है। एक उद्यमी ने यह पेंटहाउस खरीदा है। इसे भारत में किसी एक आवासीय यूनिट की सबसे बड़ी डील में से एक माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इसका कार्य निर्माणाधीन है।


कारपेट एरिया के आधार पर यह देश की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति की डील में शामिल हो सकती है। पेंटहाउस का कारपेट एरिया करीब 10,500 वर्गफुट है। इस हिसाब से इसकी कीमत करीब 2.6 लाख रुपये प्रति वर्गफुट बैठती है। 

इसका सुपर एरिया 17,200 वर्गफुट है। मुंबई को देश का सबसे महंगा रिहायशी बाजार माना जाता है। हालांकि, मुंबई की कई बड़ी डील एक से अधिक अपार्टमेंट से जुड़ी रही हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News