Search
Home » नेशनल » Pappu Yadav:सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त Pso, दिल्ली Hc का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश – Delhi High Court Directed Additional Security Officers Be Provided To Pappu Yadav

Pappu Yadav:सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त Pso, दिल्ली Hc का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश – Delhi High Court Directed Additional Security Officers Be Provided To Pappu Yadav

Share Now :

WhatsApp
Share This

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तुरंत उपलब्ध कराए। कोर्ट ने यह आदेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने संबंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने संसद में नीट घोटाले और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के बाद उन्हें मिली जान से मारने की धमकियों का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा बढ़ाए जाने का प्रतिनिधित्व सौंपा था।

केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील आशीष दीक्षित ने अदालत को बताया कि यादव के प्रतिनिधित्व पर विचार किया जा रहा है और तीन सप्ताह के अंदर इस पर फैसला ले लिया जाएगा। 

कोर्ट ने इस बीच केंद्र को अतिरिक्त पीएसओ उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए मामले पर आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की।

Published On

Leave a Comment

Other News