Search
Home » नेशनल » आज के दिन:सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का आगाज, भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला – Aaj Ke Din 17 September 2026 Pm Modi Birthday Bjp Seva Sankalp Abhiyan Semicon India 2026 And More Big News

आज के दिन:सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का आगाज, भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला – Aaj Ke Din 17 September 2026 Pm Modi Birthday Bjp Seva Sankalp Abhiyan Semicon India 2026 And More Big News

Share Now :

WhatsApp
Share This

आज 17 सितंबर गुरुवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज देश में कई बड़े घटनाक्रम तय हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा आज से देशभर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करेगी तो वहीं आज भारत के सेमीकंडक्टर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की दिशा में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन होगा। आइये जानते हैं आज के बड़े घटनाक्रम…




पीएम मोदी का जन्मदिन और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत


17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत वाडनगर और काशी से विशेष जनसंपर्क यात्राएं निकाली जाएंगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू वाराणसी में इस अभियान में शामिल होंगे, जबकि दिल्ली सरकार इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।। इसके अलावा, मिजोरम सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Other News