Search
Home » नेशनल » यूपी:प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी – Up: Major Relief For Primary Teachers In The State, Instructions Issued To Conduct Special Tet For Working Tea

यूपी:प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी – Up: Major Relief For Primary Teachers In The State, Instructions Issued To Conduct Special Tet For Working Tea

Share Now :

WhatsApp
Share This

UP TET: यूपी के प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी कराने का फैसला लिया है।


UP: Major relief for primary teachers in the state, instructions issued to conduct special TET for working tea

टीईटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने अपने यहां कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से विशेष टीईटी के लिए कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से प्रदेश में प्राथमिक स्तर के 64062, उच्च प्राथमिक स्तर के 76256 और विशेष शिक्षक 2500 कुल 142818 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शासन ने कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

 

Published On

Leave a Comment

Other News