Search
Home » नेशनल » Japan Vs India Highlights:एशियाड के सेमीफाइनल में भारत; जापान को आठ विकेट से हराया; अब बांग्लादेश से सामना – Ind W Vs Jap W Live Score: Asian Games 2026 India Vs Japan Women Quarter Final Match Scorecard Updates

Japan Vs India Highlights:एशियाड के सेमीफाइनल में भारत; जापान को आठ विकेट से हराया; अब बांग्लादेश से सामना – Ind W Vs Jap W Live Score: Asian Games 2026 India Vs Japan Women Quarter Final Match Scorecard Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

12:28 PM, 18-Sep-2026

भारतीय टीम सेमीफाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में उसने जापान को आठ विकेट से हरा दिया। 58 रन के लक्ष्य को भारत ने पांच ओवर में हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने विनिंग सिक्स लगाया। वह 15 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, ऋचा घोष छह गेंद में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुणालन कमालिनी खाता नहीं खोल सकीं, जबकि भारती फुलमाली छह रन बनाकर आउट हुईं। जापान की ओर से नोनोहा यासूमोतो और अयाका स्टैफोर्ड ने एक-एक विकेट लिया। अब सेमीफाइनल में 20 सितंबर को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में उसी दिन पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।

12:14 PM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live Score: भारत को लगे दो झटके

लगातार दो ओवर में भारत को दो झटके लगे हैं। टीम मैनेजमेंट ने आज ओपनिंग में बदलाव करते हुए आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाजों को ऊपर भेजा था। शेफाली वर्मा के साथ गुणालन कमालिनी आई थीं, लेकिन दूसरे ही ओवर में आउट हो गईं। वह खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद तीसरे ओवर में भारती फुलमाली भी कैच आउट हो गईं। वह छह रन बना सकीं। फिलहाल शेफाली के साथ ऋचा घोष क्रीज पर हैं। जापान की ओर से नोनोहा यासूमोतो और अयाका स्टैफोर्ड को एक-एक विकेट मिला है। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 31 रन है।

12:05 PM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live Score: भारत की पारी शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। शेफाली वर्मा और गुणालन कमालिनी क्रीज पर हैं। शेफाली ने नोनोहा यासूमोतो के पहले ओवर में ही चार चौके जड़ दिए। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 17 रन है।

11:52 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live Score: जापान 57 पर ऑलआउट

जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। टीम को पहला झटका सातवें ओवर में लगा था। हालांकि, इसके बाद जैसे ही पहला विकेट गिरा, जापान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हारुना इवासाकी 10 रन, अयाका कातो स्टैफर्ड 47 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुईं। ये दोनों ओपनर्स ने ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके बाद कप्तान माई यानागिदा खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। वहीं, एरिका ओडा पांच रन, शिमाको कातो तीन रन, अकारी निशिमुरा कानो दो रन, हीनासी गोतो एक रन बना सकीं। अहिल्या चंदेल और एरिका तोगुची क्विन खाता खोले बिना आउट हुईं। भारत के लिए श्री चरणी ने चार विकेट झटके, वहीं शेफाली वर्मा को दो विकेट मिले। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

11:36 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live: जापान के छह विकेट गिरे

जापान को 17वें ओवर में 52 के स्कोर पर पांचवां और 53 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शिमाको कातो तीन रन और हीनासे गोतो एक रन बनाकर आउट हुईं।

11:29 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live: जापान को चौथा झटका

15वें ओवर में 46 के स्कोर पर जापान को चौथा झटका लगा। शेफाली वर्मा ने अयाका कातो स्टैफर्ड को कमालिनी के हाथों कैच कराया। वह 47 गेंद में दो चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल शिमाको कातो और अकारी निशिमुरा कानो क्रीज पर हैं।  15 ओवर के बाद जापान का स्कोर चार विकेट पर 46 रन है।

11:23 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live: जापान को तीसरा झटका

जापान को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 33 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने एरिका ओडा को श्रेयांका के हाथों कैच कराया। एरिका पांच रन बना सकीं। फिलहाल अयाका कातो स्टैफर्ड और शिमाको कातो क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद जापान का स्कोर तीन विकेट पर 39 रन है।

11:06 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live: श्री चरणी को दो सफलता

सातवें ओवर में श्री चरणी ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर हारुना इवासाकी को शेफाली के हाथों कैच कराया। फिर अगली गेंद पर कप्तान माई यानागिदा को विकेटकीपर ऋचा के हाथों कैच कराया। हारुना 22 गेंद में 10 रन बना सकीं। वहीं, यानागिदा खाता नहीं खोल सकीं। फिलहाल एरिका ओदा और अयाका कातो स्टैफर्ड क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद जापान का स्कोर दो विकेट पर 27 रन है।

10:58 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live: पावरप्ले समाप्त

जापान टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए है । भारतीय टीम ने कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन कोई विकेट नहीं ले सकी है। 

10:30 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: मुकाबला शुरू

भारत और जापान महिला क्रिकेट टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। जापान की ओपनर्स हारुना इवासाकी और अयाका कातो स्टैफर्ड क्रीज पर हैं। जापान ने पहले ओवर में दो रन बनाए। क्रांति गौड़ ने कसी हुई गेंदबाजी की।

Leave a Comment

Other News