Search
Home » नेशनल » उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम, बिजली चमकने के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट, बर्फबारी का दौर शुरू – Uttarakhand Weather News Rain Alert In Hill Districts Today, Monsoon May Withdraw Between September 26 And 30

उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम, बिजली चमकने के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट, बर्फबारी का दौर शुरू – Uttarakhand Weather News Rain Alert In Hill Districts Today, Monsoon May Withdraw Between September 26 And 30

Share Now :

WhatsApp
Share This

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। केंद्र ने नैतीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


इसके अलावा इन जिलों के कुछ इलाकों में 40 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड से मानसून की विदाई की बात करें तो 26 से 30 सितंबर के बीच उत्तराखंड से मानसून विदा हो सकता है।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड:  भाजपा में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मंडल संतुलन कसाैटी, आज बैठक, तीन नामों का पैनल चुना जाएगा

सतोपंथ मार्ग पर सीजन की पहली बर्फबारी

बरसात के बाद अब बर्फबारी का दौर शुरू होने लगा है। बीते बुधवार को बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी देखकर उत्साहित नजर आए। बुधवार अपराह्न अचानक मौसम बदलने के बाद सतोपंथ मार्ग पर स्थित चक्रतीर्थ में बर्फबारी हुई है। इससे सतोपंथ मार्ग सहित आसपास की चोटियों की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर गई है। इससे क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। चक्रतीर्थ में पर्यटकों के कई टैंट लगे हुए हैं। 

Leave a Comment

Other News