Search
Home » नेशनल » आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:140 की रफ्तार से डिवाइडर में टकराकर कई बार पलटी कार, तीन की मौत; दो गंभीर – Agra-lucknow Expressway Accident Car Traveling At 140 Kmph Hits Divider Three Die After Falling Intodeep Gorge

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:140 की रफ्तार से डिवाइडर में टकराकर कई बार पलटी कार, तीन की मौत; दो गंभीर – Agra-lucknow Expressway Accident Car Traveling At 140 Kmph Hits Divider Three Die After Falling Intodeep Gorge

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Sat, 26 Sep 2026 09:26 AM IST

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। पीछे बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पत्थरों पर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

 


Agra-Lucknow Expressway Accident Car Traveling at 140 Kmph Hits Divider Three Die After Falling intoDeep Gorge

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे तीन लोग कार से बाहर निकलकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पत्थरों पर जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a Comment

Other News