Search
Home » नेशनल » एलपीयू में बेकाबू बवाल:इंटरनेट बंद, दातर और वॉकी-टॉकी के साथ पांच पकड़े; डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे – Lovely Professional University Uproar Punjab Government Internet Services Suspended Dgp Live Update

एलपीयू में बेकाबू बवाल:इंटरनेट बंद, दातर और वॉकी-टॉकी के साथ पांच पकड़े; डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे – Lovely Professional University Uproar Punjab Government Internet Services Suspended Dgp Live Update

Share Now :

WhatsApp
Share This

10:30 AM, 28-Sep-2026

डीजीपी गाैरव यादव एलपीयू पहुंचे

डीजीपी गाैरव यादव एलपीयू पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि आरोपी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

10:03 AM, 28-Sep-2026

शाह की जालंधर में रैली से पहले जानबूझकर तो नहीं भड़काई गई हिंसा: बलियावाल

पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बवाल पर सवाल उठाया है। बलियावाल ने कहा कि एलपीयू में जो कुछ भी हो रहा है, वह पंजाब में कानून और व्यवस्था की एक गंभीर विफलता है। कैंपस में हिंसा, तोड़फोड़ और झड़पों की खबरों ने आम आदमी पार्टी सरकार के स्थिति से निपटने के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

ऐसी प्रामाणिक रिपोर्टें आ रही हैं कि बाहरी लोग हथियारों या संचार उपकरणों के साथ परिसर में दाखिल हुए थे। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे कौन थे, उन्हें किसने भेजा था और उनका मकसद क्या था? इस बात पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इस अशांति को जानबूझकर भड़काया गया था और क्या इसका 30 सितंबर को होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम से कोई संबंध है? इन दावों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा के ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ कार्यक्रमों के दौरान भी पंजाब आप कार्यकर्ताओं की ऐसी ही हरकतें देख चुका है। पंजाब की जनता तथ्यों, जवाबदेही और एक पारदर्शी जांच की हकदार है! पंजाब देख रहा है। भारत देख रहा है।

09:35 AM, 28-Sep-2026

बाहर से आए लोगों ने की तोड़फोड़

विशाल कुमार नाम के एक छात्र ने एजेंसी को बताया कि छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन रात को बाहर से बड़ी संख्या में लोग मास्क पहनकर आए और स्थिति हिंसक हो गई। कैंपस में तोड़-फोड़ हुई। वे एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाकर सब कुछ तोड़-फोड़ रहे थे। वे छात्र नहीं थे। रात में बहुत हिंसा हुई। फिर हमें यूनिवर्सिटी से 10 दिन की छुट्टी का मैसेज मिला। अब सब घर जा रहे हैं। सुरक्षा एक चिंता का विषय है। कल रात के मंजर बहुत डरावने थे।  

09:24 AM, 28-Sep-2026

दातर के साथ पकड़े पांच युवक

छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने बताया कि पांच युवकों को पकड़ा गया है। उनके पास से एक ‘दातर’ और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी। 

09:22 AM, 28-Sep-2026

भीड़ नियंत्रण के लिए किया लाठीचार्ज

पुलिस छात्रों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान छात्रों की ओर से बोतलें फेंके जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। मौके पर मौजूद छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लड़के-लड़कियों दोनों पर लाठियां बरसाईं। पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र और उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया।

09:19 AM, 28-Sep-2026

डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ी

शनिवार देर रात शुरू हुए हंगामे के बाद रविवार देर रात पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हालात तेजी से बिगड़े। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और एसएसपी की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। कई अन्य पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ हुई और कई वाहनों में आग लगाए जाने की सूचना है। तनाव को देखते हुए 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 

09:17 AM, 28-Sep-2026

डीजीपी पहुंच रहे हैं यूनिवर्सिटी


घरों को रवाना होते विद्यार्थी
– फोटो : ANI

सीएम भगवंत मान ने पुलिस को पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी गाैरव यादव कुछ ही देर में यूनिवर्सिटी का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। इसके बाद वे मीडिया से बात करेंगे। विवि में 10 दिन के लिए छुट्टी के आदेश के बाद देर रात विद्यार्थी अपने घरों को रवाना होने लगे। रविवार देर रात पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हालात तेजी से बिगड़े थे। 

09:04 AM, 28-Sep-2026

एलपीयू में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, दातर और वॉकी-टॉकी के साथ पांच पकड़े; डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे

फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म और एक छात्रा की आत्महत्या की खबर को लेकर शनिवार रात से शुरू हुआ बवाल थम नहीं रहा है। रविवार देर रात के हंगामे के बाद सरकार एक्शन में आई और एलपीयू के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

Leave a Comment

Other News