Search
Home » नेशनल » यूपी:अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे, बोले- इस सरकार ने मदरसों के साथ भेदभाव किया, इनको सिर्फ बांटना आता है – Up: Akhilesh Yadav Lashed Out At The Bjp, Stating That The Government Has Discriminated Against Madrasas And K

यूपी:अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे, बोले- इस सरकार ने मदरसों के साथ भेदभाव किया, इनको सिर्फ बांटना आता है – Up: Akhilesh Yadav Lashed Out At The Bjp, Stating That The Government Has Discriminated Against Madrasas And K

Share Now :

WhatsApp
Share This

अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इस सरकार को कोई और दूसरा काम नहीं करना है। इनको सिर्फ लोगों को बांटना है। मदरसों के साथ इन्होंने भेदभाव किया है। भाजपा को सिर्फ तोड़ना आता है। आधी-अधूरी नौकरी और आधी-अधूरी शिक्षा देने का काम भाजपा ने किया था। हमारी सरकार आने पर सारी व्यवस्था ठीक कर देंगे। आने वाले समय हम शिक्षा मित्रों को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। उनको एक शिक्षके रूप में सम्मानित करेंगे। 

अखिलेश- सपा के सभी 11 उम्मीदवारों को जिताएं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी के सभी 11 विधान परिषद उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है।

अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी तीन उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर सपा के दो उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति बताई जा रही है, जबकि तीसरे उम्मीदवार के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने और तदर्थ शिक्षकों को बहाल करने की बात भी कही। सपा प्रमुख ने इन घोषणाओं को शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के समाधान के तौर पर सामने रखा।  

 

 

Leave a Comment

Other News