Search
Home » नेशनल » पश्चिम एशिया:इस्राइल और यूएई के बीच गुपचुप क्या खिचड़ी पक रही? नेतन्याहू ने अबू धाबी का किया खुफिया दौरा – West Asia Crisis Israel Pm Netanyahu Secret Visit To Uae

पश्चिम एशिया:इस्राइल और यूएई के बीच गुपचुप क्या खिचड़ी पक रही? नेतन्याहू ने अबू धाबी का किया खुफिया दौरा – West Asia Crisis Israel Pm Netanyahu Secret Visit To Uae

Share Now :

WhatsApp
Share This

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते सप्ताह के आखिर में गुपचुप तरीके से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा की। दोनों देशों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच रविवार को मुलाकात हुई। यात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले दो लोगों ने इसकी पुष्टि की। इनमें से एक ने बताया कि नेतन्याहू ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से उस रिपोर्ट का खंडन करने को कहा, जिसमें दावा किया गया था कि यूएई ने इस्राइल को 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले की पहले से ही चेतावनी दी थी। 

नेतन्याहू ने यूएई की गुप्त यात्रा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को यूएई के राष्ट्रपति के साथ अबू धाबी में करीब एक घंटे तक मुलाकात की। इस्राइल के चैनल 12 टीवी ने सबसे पहले इस यात्रा की खबर दी थी।

दोनों नेताओं के बीच क्या संभावित बात हुई

दौरे की जानकारी देने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों नेताओं की बातचीत में इस महीने की शुरुआत में इस्राइली अखबार हारेत्ज में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर चर्चा हुई। रिपोर्ट में कहा गया था कि अमीराती नेता ने 7 अक्टूबर, 2023 से ठीक पहले नेतन्याहू को हमास के संभावित हमले को लेकर चेतावनी दी थी। नेतन्याहू ने शेख मोहम्मद से इस रिपोर्ट का खंडन करने को कहा। नेतन्याहू का कार्यालय पहले ही हारेत्ज की रिपोर्ट का खंडन किया था।

इस्राइल और यूएई ने की पुष्टि

सोमवार देर रात यूएई की तरफ से दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की पुष्टि की गई, जिसमें कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें मजबूत एवं विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं नेतन्याहू के कार्यालय ने भी सोमवार देर रात कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल संबंधों को मजबूत करना था। कार्यालय ने इस बात से इनकार किया कि नेतन्याहू ने अखबार की रिपोर्ट को लेकर अमीराती नेता से कोई अनुरोध किया था।

कार्यालय ने यह भी कहा कि इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें चैनल 12 पर सेंसरशिप नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि चैनल ने नेतन्याहू के इस्राइल लौटने से पहले उनकी यात्रा की खबर प्रसारित कर दी थी।

लगातार मजबूत हो रहे इस्राइल और यूएई के संबंध

अरब देशों में संयुक्त अरब अमीरात ऐसा देश है, जिसके साथ इस्राइल के अच्छे संबंध हैं। साल 2020 में दोनों देशों के बीच अब्राहम समझौता हुआ था, जिसके बाद दोनों देशों ने आधिकारिक तौर पर संबंध सामान्य किए। इस समझौते के बाद शिक्षा, व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा। दोनों देशों ने एक-दूसरे के यहां दूतावास खोले और सीधी उड़ानें भी शुरू कीं। हालांकि 2025 में हमास-इस्राइल युद्ध के दौरान कुछ मतभेद सामने आए थे, लेकिन ईरान के साथ चल रहे इस युद्ध ने दोनों देशों को फिर से करीब ला दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल-ईरान युद्ध के शुरुआती दिनों में इस्राइल ने चुपचाप अपना मशहूर एयर डिफेंस सिस्टम ‘आयरन डोम’ भी संयुक्त अरब अमीरात में तैनात किया था।

दरअसल ईरान के हमलों के बाद यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संपर्क किया। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए मदद मांगी। इसके बाद नेतन्याहू ने तुरंत फैसला लेते हुए इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) को निर्देश दिया कि वे यूएई की मदद करें। इसी के तहत एक आयरन डोम बैटरी, इंटरसेप्टर मिसाइलें और कई ऑपरेटर यूएई भेजे गए। यह पहली बार था जब इस्राइल ने अपने इस महत्वपूर्ण रक्षा सिस्टम को किसी विदेशी जमीन पर तैनात किया। इससे यह साफ हो गया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है।

 

Leave a Comment

Other News