Search
Home » नेशनल » बिहार में चाकू की नोक पर दुष्कर्म:पैसा वसूली के लिए निकली महिला से हैवानियत, होटल में किया गंदा काम; सनसनी – Begusarai Hotel Video Row Woman Brutally Assaulted Inside Room Shocking Footage Surfaces Online

बिहार में चाकू की नोक पर दुष्कर्म:पैसा वसूली के लिए निकली महिला से हैवानियत, होटल में किया गंदा काम; सनसनी – Begusarai Hotel Video Row Woman Brutally Assaulted Inside Room Shocking Footage Surfaces Online

Share Now :

WhatsApp
Share This

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल करने तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

‘बिहार में चहुंओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल’

वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मारपीट और शोषण कि ऐसी जघन्य घटना हुई हैं कि जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चहुंओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल है। क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज है?

जाति विशेषज्ञ आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और इसका ख़ामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है। पीएम मोदी को टैग करते हुए तेजस्वी लिखते हैं कि इन बेटियों की चीख-चीत्कार सुनकर इसलिए मौन हैं, ताकि चुनावों में बिहार आकर फिर से जंगलराज का रोना रो सकें। क्या प्रधानमंत्री के प्रिय गाने “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..” की छहो गोलियां खाली हो चुकी है?

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का ऋण वापस कराने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक परिचित व्यक्ति ने उसे रोका और बातचीत के बाद उसे अलका सिनेमा के समीप ले गया। वहां से उसे होटल ‘ब्लू डायमंड’ ले जाया गया, जहां पहले से एक अन्य आरोपी मौजूद था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद चाकू का भय दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

एफएसएल टीम को दी गई सूचना, मेडिकल जांच जारी

मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल, बेगूसराय में कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। मामले में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई जारी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

नगर थाना में कांड संख्या 451/26, दिनांक 28 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2), 115(2), 74, 76, 64, 3(5) बीएनएस तथा 66(C), 66(D), 67 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें-  बिहार में 30 सितंबर से सजेगा खेल का महाकुंभ: छह मैदानों पर जुटेंगे खिलाड़ी, तीन वर्गों में होगा मुकाबला

होटल से भागकर सीधे थाना पहुंची पीड़िता

पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह होटल के कमरे से बाहर निकलने में सफल हुई। अगले दिन 28 सितंबर की देर शाम वह नगर थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि होटल के कमरे में युवती के साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटना सामने आई है। पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो भी प्राप्त हुआ है। आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Other News