Search
Home » नेशनल » श्रीनगर:बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी – Srinagar: Terrorist Killed In Budgam Encounter

श्रीनगर:बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी – Srinagar: Terrorist Killed In Budgam Encounter

Share Now :

WhatsApp
Share This

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले स्थित खान साहिब के कोरग यूसमर्ग इलाके में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। अभियान जारी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के ऊपरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इस भारी गोलीबारी के बीच जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में अब भी चौकसी बरती जा रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

4 सितंबर को भी हुई थी लश्कर आतंकी की मौत

बडगाम जिले में सुरक्षाबलों का यह हालिया कड़ा प्रहार है। इससे पहले 4 सितंबर को भी जिले के यूसमर्ग इलाके की अशदार गली में एक बड़ा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स, 10 पैरा, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की उस संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।

 

Leave a Comment

Other News