Search
Home » नेशनल » पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च:1,156 Hp पावर और 642 Km की रेंज, कितनी है कीमत? – Porsche Cayenne Electric Launched In India: Check Price, Range, Performance And Features

पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च:1,156 Hp पावर और 642 Km की रेंज, कितनी है कीमत? – Porsche Cayenne Electric Launched In India: Check Price, Range, Performance And Features

Share Now :

WhatsApp
Share This

लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता पोर्शे (Porsche) ने 2025 के आखिर में अपनी फ्लैगशिप ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Cayenne Electric (केयेन इलेक्ट्रिक) की कीमतों का खुलासा करने के बाद अब इसे आधिकारिक तौर पर भारत में पहली बार पेश किया है। 

वैश्विक स्तर पर पोर्शे की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में पेश की गई यह कार भारत में दो वेरिएंट्स – Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में उपलब्ध है। इनकी कीमतें क्रमशः 1.77 करोड़ रुपये और 2.28 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, बिना ऑप्शनल एक्सेसरीज) तय की गई हैं।




Porsche Cayenne Electric Launched in India: Check Price, Range, Performance And Features

Porsche Cayenne Electric
– फोटो : Porsche


पावरट्रेन, परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड के मामले में यह एसयूवी कितनी दमदार है?

फॉक्सवैगन ग्रुप के 800V प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक (PPE) आर्किटेक्चर पर आधारित इस एसयूवी में 113kWh का बड़ा बैटरी पैक और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) के लिए डुअल मोटर्स दी गई हैं:

  • पावर आउटपुट: बेस मॉडल 408hp और 750Nm (लॉन्च कंट्रोल के साथ 442hp और 835Nm) जनरेट करता है। वहीं, इसका टॉप-स्पेक Turbo वेरिएंट 857hp और 1,360Nm (लॉन्च कंट्रोल के साथ 1,156hp और 1,500Nm) का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पावर आउटपुट देता है।
  • रफ्तार: लॉन्च कंट्रोल के साथ बेस वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ता है। जबकि Turbo वेरिएंट इसे सुपरकार जैसी महज 2.5 सेकंड की स्पीड में हासिल कर लेता है। इनकी टॉप स्पीड क्रमशः 230 किमी/घंटा और 260 किमी/घंटा है।
  • रेंज और सुपरफास्ट चार्जिंग: WLTP साइकिल के अनुसार बेस वेरिएंट 642 किमी और टर्बो वेरिएंट 623 किमी की रेंज देता है। 800V आर्किटेक्चर के कारण यह 390kW DC फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है, जिससे महज 16 मिनट में बैटरी 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है (10 मिनट की चार्जिंग में 324 किमी तक की रेंज)। 22kW AC चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 5.75 घंटे लगते हैं। 


Porsche Cayenne Electric Launched in India: Check Price, Range, Performance And Features

Porsche Cayenne Electric
– फोटो : Porsche


इंटीरियर, लग्जरी फीचर्स और केबिन टेक्नोलॉजी कैसी है?

केयेन इलेक्ट्रिक का इंटीरियर ब्लैक थीम में तैयार किया गया है और इसमें कस्टमाइजेशन के कई विकल्प मिलते हैं:

  • स्क्रीन सेटअप: डैशबोर्ड पर 14.5-इंच की कर्व्ड OLED सेंट्रल टचस्क्रीन, 14.25-इंच की OLED ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। 14.9-इंच की पैसेंजर डिस्प्ले का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • सेंट्रल कंसोल व बूट स्पेस: पास-थ्रू डिजाइन वाले सेंट्रल कंसोल में स्टोरेज और वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है। इस लग्जरी एसयूवी में 781-लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है।
  • प्रीमियम फीचर्स: स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, 8-वे पावर्ड व हीटेड फ्रंट सीट्स (ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन के साथ), पैनोरमिक सनरूफ, फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, केबिन एयर प्यूरीफायर, पावर्ड बूट लिड, 360-डिग्री कैमरा, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और ADAS सेफ्टी सूट दिया गया है।


Porsche Cayenne Electric Launched in India: Check Price, Range, Performance And Features

Porsche Cayenne Electric
– फोटो : Porsche


एक्सटीरियर डिजाइन, डाइमेंशन में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं?

डिजाइन के मामले में कायेन इलेक्ट्रिक कंपनी की छोटी ईवी मैकान इलेक्ट्रिक का विकसित रूप लगती है:

  • फ्रंट लुक: सामने की तरफ ऑब्लोंग-शेप (आयताकार) के मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं, जिनमें चार-चार इंडिविजुअल DRLs शामिल हैं। फ्रंट बंपर में एयर डैम्स, वर्टिकल एयर इनटेक्स और डिस्क्रीट ब्लैक क्लैडिंग मिलती है। इसके अलावा बोनट के नीचे 90-लीटर का फ्रंट ट्रंक दिया गया है।
  • डाइमेंशन: 4,985 मिमी लंबाई के साथ यह अपने ICE मॉडल से 55 मिमी ज्यादा लंबी है। इसका व्हीलबेस 3,023 मिमी, चौड़ाई 1,980 मिमी और ऊंचाई 1,674 मिमी है। कार में 20-इंच के अलॉय व्हील्स (22-इंच तक अपग्रेड करने योग्य) और सॉफ्ट-क्लोज डोर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
  • रियर लुक: पीछे की तरफ स्पोर्टी रेक्ड रूफलाइन, रूफ स्पॉइलर और रोशनी वाले ‘Porsche’ लेटरिंग के साथ क्लियर-लेंस एलईडी लाइट बार दिया गया है।


Leave a Comment

Other News