Search
Home » नेशनल » मर गई रिश्तों की अहमियत:बुजुर्ग दंपती को वृंदावन में छोड़ गए रिश्तेदार, सड़क पर भूखे-प्यासे तड़पते रहे – Relatives Abandoned Elderly Couple In Vrindavan

मर गई रिश्तों की अहमियत:बुजुर्ग दंपती को वृंदावन में छोड़ गए रिश्तेदार, सड़क पर भूखे-प्यासे तड़पते रहे – Relatives Abandoned Elderly Couple In Vrindavan

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
Published by: Akash Dubey

Updated Wed, 30 Sep 2026 10:47 PM IST

भटिंडा के संतानहीन बुजुर्ग राजेंद्र और संतोष को रिश्तेदारों ने वृंदावन में बेसहारा छोड़ दिया। अपना घर आश्रम ने उन्हें नया जीवन दिया है। बुजुर्ग संतोष के भाई आईटी अफसर हैं।


Relatives abandoned elderly couple in Vrindavan

सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग दंपती
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

संतान न होने की सजा या रिश्तों की घटती संवेदनहीनता? पंजाब के भटिंडा से आए एक बुजुर्ग दंपती की मार्मिक दास्तां ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जिन रिश्तों पर बुढ़ापे की लाठी बनने की उम्मीद थी, वही रिश्तेदार धोखा देकर उन्हें वृंदावन की सड़कों पर बेसहारा छोड़ गए। कई दिनों तक अटल्ला चुंगी पर दयनीय स्थिति में बेबस पड़े रहे बुजुर्ग दंपती के लिए आखिरकार अपना घर आश्रम फरिश्ता बनकर सामने आया और दोनों को नया जीवन दिया।


Leave a Comment

Other News