Search
Home » नेशनल » उड़ते विमान में भारतीय कप्तान पर हमला:नेतन्याहू बोले- सह-पायलट कट्टरपंथी सोच से प्रभावित; ईरान पर क्या दावा? – Flydubai Co Pilot Accused Of Attacking Indian Captain Netanyahu Raises Iran Link

उड़ते विमान में भारतीय कप्तान पर हमला:नेतन्याहू बोले- सह-पायलट कट्टरपंथी सोच से प्रभावित; ईरान पर क्या दावा? – Flydubai Co Pilot Accused Of Attacking Indian Captain Netanyahu Raises Iran Link

Share Now :

WhatsApp
Share This

तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में सह-पायलट पर भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना के दौरान विमान में सवार करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। इनमें से ज्यादातर यात्री इस्राइली बताए गए हैं। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारा गया। इस्राइल ने इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले की कोशिश बताया है। संयुक्त अरब अमीरात भी इस मामले की जांच कर रहा है।

नेतन्याहू ने सह-पायलट को लेकर क्या दावा किया?

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में दावा किया कि आरोपी सह-पायलट को इस्लामी कट्टरपंथ की विचारधारा के तहत प्रशिक्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच एजेंसियां उसके इरादों का पता लगा रही हैं। नेतन्याहू ने कहा, ‘हमें पता है कि उसे इस्लामी कट्टरपंथ की विचारधारा के तहत प्रशिक्षित किया गया था।’

क्या विमान को गिराना चाहता था आरोपी?


नेतन्याहू ने शुरुआती जांच के आधार पर दावा किया कि सह-पायलट विमान को गिराने की कोशिश कर रहा था और उसकी मानसिक स्थिति आत्मघाती जैसी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के हाथ बांधने के लिए पहले ईयरफोन की तारों का इस्तेमाल किया गया और बाद में प्लास्टिक की पट्टियां लगाई गईं।

नेतन्याहू के मुताबिक, आरोपी जमीन पर पड़ा हुआ चालक दल के सदस्यों से चिल्लाकर कह रहा था, ‘मुझे मार डालो, मुझे मार डालो।’ इस्राइली प्रधानमंत्री ने इसी आधार पर दावा किया कि आरोपी विमान को गिराना चाहता था।

क्या आरोपी का ईरान से है संबंध?

वेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने अकेले घटना को अंजाम दिया या उसे किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग मिला था। उन्होंने ईरान से संभावित संबंधों की भी जांच की बात कही। 

सह-पायलट के बारे में सहकर्मी ने क्या बताया?

इस्राइल के समाचार माध्यम चैनल 16 के हवाले से खबर में बताया गया है कि फ्लाईदुबई के एक सहकर्मी पायलट ने आरोपी को धार्मिक कट्टरपंथी बताया था। सहकर्मी के मुताबिक, आरोपी करीब आठ महीने पहले विमानन कंपनी में शामिल हुआ था। उसने यह भी दावा किया कि आरोपी दिन में बार-बार नमाज पढ़ता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार करता था।

ये दावे सहकर्मी के हवाले से सामने आए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह स्थापित हुआ है कि इन बातों का विमान में हुई घटना के पीछे कथित मकसद से कोई संबंध था।

यह भी पढ़ें: भारतीय कैप्टन के साथ किन चार यात्रियों ने संभाला मोर्चा?: प्लंबर से सीईओ तक; चाकूबाजी के बीच सभी ने की मदद

विमानन कंपनी ने जांच को लेकर क्या कहा?

फ्लाईदुबई ने कहा है कि घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। कंपनी ने जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने या अटकलें लगाने से बचने की अपील की है। खबर के मुताबिक, द टाइम्स ऑफ इस्राइल ने बताया कि जांच के बीच कंपनी ने इस्राइल आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी थीं।

Published On

Leave a Comment

Other News