Search
Home » नेशनल » गांधी जयंती:राहुल बोले- उन्होंने हमें अन्याय के आगे कभी न झुकना सिखाया, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि – Gandhi Jayanti Congress Leader Tribute Rahul Kharge

गांधी जयंती:राहुल बोले- उन्होंने हमें अन्याय के आगे कभी न झुकना सिखाया, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि – Gandhi Jayanti Congress Leader Tribute Rahul Kharge

Share Now :

WhatsApp
Share This

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को देशभर में श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ‘हमें अन्याय के आगे कभी न झुकना’ सिखाया। उन्होंने कहा कि सच्चाई, अहिंसा और निडरता बापू की सबसे बड़ी विरासत हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता के सच्चाई, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस नेताओं ने सुबह राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा, ‘पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे।- महात्मा गांधी।

खरगे ने कहा कि सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया। आज जब उनके विचारों और मूल्यों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा गांधी जयंती पर बापू को विनम्र नमन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’

ये भी पढ़ें: ओडिशा: एसआईआर विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएस गोपालन ने क्योंं लिया वीआरएस? विपक्ष ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, ‘सत्य, अहिंसा और निर्भयता, यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है। उन्होंने सिखाया कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं, सत्य और अहिंसा के साथ डटे रहना ही सच्ची ताकत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।’ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर और पूर्व कांग्रेस नेता के. कामराज को उनकी पुण्यतिथि पर भी याद किया। खरगे और गांधी ने सुबह विजय घाट पर शास्त्री के स्मारक पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा, ‘सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन भारत के लिए समर्पण की अद्भुत मिसाल है। भूमि सुधारों से लेकर हरित एवं दुग्ध क्रांति की नींव मजबूत करने तक, रेलवे में तीसरी श्रेणी समाप्त करने से लेकर बसों में महिलाओं के लिए सीटों की व्यवस्था तक और 1965 के युद्ध में देश को दृढ़ नेतृत्व देने तक; राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। गांधीवादी मूल्यों और उच्च विचारों से परिपूर्ण उनका सरल जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।’ ‘जय जवान, जय किसान’

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: विधायकों संग धरने पर बैठे सीएम शिवकुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ एफआईआर की मांग; ये आरोप लगाए

कामराज के विजन की प्रशंसा

कामराज को श्रद्धांजलि देते हुए खरगे ने कहा, ‘हम भारत रत्न के. कामराज को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि देते हैं, जो भारत के महान राष्ट्र-निर्माताओं में से एक थे और अपनी सादगी, ईमानदारी और जन-सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए याद किए जाते हैं।’ खरगे ने कहा, ‘कामराज ने अपना जीवन सामाजिक न्याय और लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। मिड-डे मील योजना जैसी उनकी शुरुआती पहलों ने लाखों वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में मदद की।’ उन्होंने कहा कि समावेशी विकास, संवेदनशील शासन और देश सेवा का उनका विजन पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Published On

Leave a Comment

Other News