Search
Home » नेशनल » पीएम किसान योजना से जुड़े किसान सावधान!:24वीं किस्त चाहिए तो ये 3 काम करवाइए, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये – Pm Kisan 24th Installment: Farmers Must Complete These 3 Tasks To Receive The 24th Installment

पीएम किसान योजना से जुड़े किसान सावधान!:24वीं किस्त चाहिए तो ये 3 काम करवाइए, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये – Pm Kisan 24th Installment: Farmers Must Complete These 3 Tasks To Receive The 24th Installment

Share Now :

WhatsApp
Share This

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के पात्र किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।

इसी क्रम में इस बार किसानों को अगली यानी 24वीं किस्त मिलनी है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में यह सवाल लगातार सामने आ रहा है कि आखिर 24वीं किस्त कब जारी होगी? साथ ही अगर आपको बतौर लाभार्थी किस्त का लाभ लेना है तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं और आपको 24वीं किस्त कब तक मिल सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं…




PM Kisan 24th Installment: Farmers Must Complete These 3 Tasks to Receive the 24th Installment

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी?
– फोटो : Adobe Stock


क्या अक्तूबर में किसानों के बैंक खाते में आ सतकी है 24वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की किस्तें आम तौर पर लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं
  • जैसे- पिछली किस्तें जारी हुई, वहीं 23वीं किस्त की बात करें तो ये जून महीन में आई थी
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • यही वजह है कि 24वीं किस्त के अक्तूबर में आने की संभावना जताई जा रही है
  • हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है


PM Kisan 24th Installment: Farmers Must Complete These 3 Tasks to Receive the 24th Installment

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी?
– फोटो : Adobe Stock


किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी का स्टेटस जरूर चेक कर लें
  • पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है
  • जिन किसानों की ई-केवाईसी अभी पूरी नहीं हुई है उन्हें इसे जल्द से जल्द पूरा करा लेना चाहिए, वरना आपकी किस्त अटक सकती है
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं


PM Kisan 24th Installment: Farmers Must Complete These 3 Tasks to Receive the 24th Installment

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी?
– फोटो : Adobe Stock


नंबर 2

  • किसानों को अपने भू-सत्यापन की स्थिति को भी चेक करना चाहिए
  • पीएम किसान योजना में लाभार्थियों की पहचान भूमि रिकॉर्ड के आधार पर की जाती है
  • अगर भू-सत्यापन का काम आपने अब तक नहीं करवाया, तो संबंधित स्तर पर इसे पूरा करवाना जरूरी है
  • साथ ही किसान यह भी देख लें कि योजना में दर्ज भूमि रिकॉर्ड की जानकारी सही है या नहीं


PM Kisan 24th Installment: Farmers Must Complete These 3 Tasks to Receive the 24th Installment

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी?
– फोटो : Adobe Stock


नंबर 3

  • तीसरा जरूरी काम बैंक खाते से जुड़ा है
  • दरअसल, किसान यह सुनिश्चित कर लें कि जिस बैंक खाते में पीएम किसान की राशि आनी है, उसमें आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो रखी है या नहीं
  • योजना की किस्त डीबीटी के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है
  • इसलिए अगर बैंक खाता बदल गया है या आधार लिंकिंग से जुड़ी कोई परेशानी है, तो समय रहते बैंक से संपर्क करना बेहतर रहेगा


Published On

Leave a Comment

Other News