Search
Home » नेशनल » यूपी:बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ…वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे – Python Swallows Monkey At Taj’s East Gate

यूपी:बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ…वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे – Python Swallows Monkey At Taj’s East Gate

Share Now :

WhatsApp
Share This

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 05 Oct 2026 07:50 AM IST

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास मुख्य सड़क पर अजगर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर ने बंदर के बच्चे को निगल लिया और सड़क पर ही सुस्त होकर बैठ गया।

 


Python swallows monkey at Taj's East Gate.

बंदर को जिंदा निगल गया अजगर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य मार्ग के बीचों-बीच एक अजगर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर ने सड़क किनारे एक बंदर के बच्चे को निगल लिया। शिकार करने के बाद अजगर सुस्त होकर सड़क पर ही बैठ गया।


ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील और व्यस्त पर्यटन क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अजगर की तलाश में टीम भेजी गई थी। मौके पर अजगर नहीं मिला। दोबारा दिखने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।

 

Published On

Leave a Comment

Other News