Search
Home » नेशनल » बिहार :पटना में तेजस्वी का ‘राहुल रूप’; सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में बैरिकेड पर चढ़ गए – Patna Mahagathbandhan Protest Tejashwi Yadav Gyanesh Kumar Resignation Sir Vote Chori

बिहार :पटना में तेजस्वी का ‘राहुल रूप’; सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में बैरिकेड पर चढ़ गए – Patna Mahagathbandhan Protest Tejashwi Yadav Gyanesh Kumar Resignation Sir Vote Chori

Share Now :

WhatsApp
Share This

बिहार विधानसभा के सामने सचिवालय थाना है। गुरुवार को सुबह 9:45 बजे से यहां भीड़ जुट रही थी और जब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आए तो माहौल बन गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे और तेजस्वी यादव को जब आगे किया गया तो वह बैरिकेड पर ही चढ़ गए। इस तरह जैसे दिल्ली में राहुल गांधी चढ़ गए थे, हालांकि तेजस्वी उस पर चल नहीं सके। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को राजधानी पटना में कई विधायकों और पूर्व विधायकों का भी अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। एक वामपंथी पूर्व विधायक मीडिया के कैमरे के सामने काफी समय तक बेसुध पड़े रहे। पटना में यह प्रदर्शन राज्य भर में अलग-अलग हुए प्रदर्शन के अगली कड़ी के रूप में आज सामने आया है।




तेजस्वी यादव ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने भाजपा के दबाव में SIR के बहाने वोट चोरी की। विपक्ष की ओर से वोट चोरी का मुद्दा उठाए जाने के बावजूद इसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Published On

Leave a Comment

Other News