Search
Home » नेशनल » ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा:मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका? – Patient Dies After Oxygen Cylinder Explodes In Ambulance In Odisha’s Mayurbhanj District

ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा:मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका? – Patient Dies After Oxygen Cylinder Explodes In Ambulance In Odisha’s Mayurbhanj District

Share Now :

WhatsApp
Share This

ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में एक मरीज की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एंबुलेंस में कैसे हुआ धमाका?

मृतक की पहचान सुजोष बारिक (35) के रूप में हुई है। वह उदला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई का रहने वाला था। सुजोष गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था। उसे भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उदला अनुमंडल अस्पताल के बाहर यह हादसा हुआ।

मरीज को बचाने में कौन झुलसा?

उदला थाने के प्रभारी निरीक्षक बनमाली बारिक ने कहा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी आग के कारण एंबुलेंस के अंदर मरीज की मौत हो गई। मरीज को बचाने के दौरान दो अन्य लोग भी झुलस गए। 

 

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस एक निजी संचालक से किराये पर ली गई थी। मामले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस चालक ने मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए सिलेंडर का वाल्व खोला था। इसी दौरान धमाका हुआ।

ये भी पढ़ें: ‘मुझसे बुरा कोई नहीं होगा’: गोहत्या, धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी; क्या कहा?

सिलेंडर में आग कैसे लगी?

बारिक ने कहा, आशंका है कि ऑक्सीजन सिलेंडर से अचानक गैस लीक हुई। इससे आग लग गई। आग तेजी से बढ़ी और सिलेंडर फट गया। परिवार के लोगों ने जलती हुई एंबुलेंस से मरीज को बाहर निकाल लिया। लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस ने बताया कि कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई।

धमाका कितना जोरदार था?

पुलिस ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि एंबुलेंस की छत उड़ गई। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।  

Published On

Leave a Comment

Other News