Search
Home » नेशनल » उपचुनाव परिणाम Live:नगांव सीट पर भाजपा को निर्णायक बढ़त; तमिलनाडु में एआईएडीएमके, पुदुचेरी में एनडीए आगे – By-election Results Live Assam Nagaon Wb Nandigram Rejinagar Tn Madurantakam Dharapuram Puducherry Poll News

उपचुनाव परिणाम Live:नगांव सीट पर भाजपा को निर्णायक बढ़त; तमिलनाडु में एआईएडीएमके, पुदुचेरी में एनडीए आगे – By-election Results Live Assam Nagaon Wb Nandigram Rejinagar Tn Madurantakam Dharapuram Puducherry Poll News

Share Now :

WhatsApp
Share This

09:55 AM, 09-Oct-2026

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को भारी बढ़त

असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 47402 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 21107 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 6544 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार सामने आई है।

09:35 AM, 09-Oct-2026

टीवीके और एआईएडीएमके में कांटे का मुकाबला

तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवेके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले दौर की मतगणना में एआईएडीएमके प्रत्याशी को 2639 और टीवीके प्रत्याशी को 2634 वोट मिला है। वहीं, डीएमके प्रत्याशी को 2019 मत मिला है। 

09:03 AM, 09-Oct-2026

शुरुआती रुझानों में टीवीके और एआईएनआरसी को बढ़त

तमिलनाडु और पुदुचेरी में 6 अक्टूबर को हुए उपचुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ टीवीके सबसे आगे रही, जबकि डीएमके दूसरे और अन्नाद्रमुक तीसरे स्थान पर रही। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली एआईएनआरसी को बढ़त मिलती दिखाई दी।  एआईएनआरसी, एनडीए गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है। हालांकि, शुरुआती रुझानों के अंतिम नतीजों में बदलने की संभावना बनी हुई है।

तीन सीटों पर हुए उपचुनाव, सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए अहम मुकाबला

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर भी मतदान कराया गया था। इन सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के कारण आवश्यक हुए। पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी भी संबंधित विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देने वाले विधायकों में शामिल थे। इन उपचुनावों को सत्तारूढ़ टीवीके और एआईएनआरसी के साथ-साथ विपक्षी दलों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें अंतिम चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

08:43 AM, 09-Oct-2026

नगांव लोकसभा उपचुनाव; कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए नगांव के डॉसन हायर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में दो केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14 टेबल लगाई गई हैं। इस उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के उम्मीदवार शिवामणि बोरा और एआईयूडीएफ के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला है।

08:30 AM, 09-Oct-2026

 बंगाल में हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू 

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। मई में राज्य की सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए यह पहली चुनावी परीक्षा मानी जा रही है। इन उपचुनावों के नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

08:25 AM, 09-Oct-2026

तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में मदुरांतकम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, तिरुप्पुर जिले में धारापुरम विधानसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने शहर में बैरिकेडिंग शुरू कर दी है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

08:06 AM, 09-Oct-2026

वोटों की गिनती शुरू

सुबह के आठ बजने का इशारा जैसे ही घड़ी ने किया, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी की पांच विधानसभा सीट व असम की लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक पहला रूझान आने की संभावना है।

06:03 AM, 09-Oct-2026

बंगाल में मतगणना के दौरान किन गतिविधियों पर रोक?

रेजीनगर में मतगणना के दौरान पाबंदियां आज सुबह 5 बजे से शुरू हो गई हैं। गिनती की प्रक्रिया पूरी होने और नतीजों की आधिकारिक घोषणा होने तक लागू रहेंगी। इन पाबंदियों के तहत, गिनती वाले सेंटर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को आने की इजाजत नहीं होगी और इसी इलाके में पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक होगी।

गिनती वाले सेंटर के 100 मीटर के दायरे में लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत नहीं होगी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र के बिना किसी को भी गिनती वाले सेंटर में घुसने नहीं दिया जाएगा। गिनती वाले सेंटर के 200 मीटर के दायरे में हथियार, मोबाइल, कॉर्डलेस फोन या वायरलेस सेट ले जाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, यह रोक मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों, चुनाव पर्यवेक्षकों, जिला मजिस्ट्रेटों, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटों, रिटर्निंग अधिकारियों और वोटों की गिनती में शामिल कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी।

05:50 AM, 09-Oct-2026

बंगाल: रेजीनगर उपचुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, मतगणना केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा था। रेजीनगर के अलावा, पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी मंगलवार को उपचुनाव हुआ था। आज वोटों की गिनती के दौरान तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर कई तरह के प्रतिबंध और निषेधाज्ञा लागू कर दी है। रेजीनगर उपचुनाव की वोटों की गिनती बहरामपुर गर्ल्स कॉलेज में होगी। सब-डिविजनल ऑफिसर (मुख्यालय) समीरन बारिक के अनुसार, पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई थी कि गिनती वाले सेंटर के आसपास विरोधी राजनीतिक गुटों के समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो सकते हैं, जिससे गिनती के दिन कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतगणना केंद्र और उसके आसपास निषेधाज्ञा और पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

05:35 AM, 09-Oct-2026

उपचुनाव परिणाम LIVE: नगांव सीट पर भाजपा को निर्णायक बढ़त; तमिलनाडु में एआईएडीएमके, पुदुचेरी में एनडीए आगे

देश के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्तूबर को कराए गए थे। आज सभी छह सीटों पर एक साथ मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।

कहां और क्यों कराए जा रहे हैं उपचुनाव?

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के नाम विधानसभा / लोकसभा सीट किस कारण चुनाव
पश्चिम बंगाल नंदीग्राम मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सीट छोड़ी।
रेजीनगर आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीट खाली की।
तमिलनाडु मदुरंतकम मारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई 
धारापुरम पी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण रिक्त।
पुदुचेरी थट्टांचावडी मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चुनाव जीतने के बाद छोड़ी सीट।
असम नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई। अब वे भाजपा में शामिल।

 

असम में कैसे समीकरण, सीएम हिमंत का दावा क्या?

दरअसल, लोकसभा सीट होने के कारण असम का उपचुनाव राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा है कि यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ नहीं रही है। नगांव में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या करीब 3.5 लाख अधिक है। पिछली बार सत्ताधारी भाजपा करीब 2.5 लाख वोटों से हारी थी। नगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक तैयारियों को लेकर सीएम सरमा ने कहा, भाजपा का लक्ष्य अपनी चार सीटें बरकरार रखना और बाकी चार में अपनी स्थिति मजबूत करना है। 

Published On

Leave a Comment

Other News