Search
Home » नेशनल » Build 2026 Lucknow Live:ब्रजेश पाठक बोले- अब प्रदेश में कोई गुंडा नहीं, हर जिला एक्सप्रेसवे से जुड़ा – Ebuild-2026 Live Up’s Development Roadmap, Infrastructure Conclave And Property Expo In Lucknow Latest Updates

Build 2026 Lucknow Live:ब्रजेश पाठक बोले- अब प्रदेश में कोई गुंडा नहीं, हर जिला एक्सप्रेसवे से जुड़ा – Ebuild-2026 Live Up’s Development Roadmap, Infrastructure Conclave And Property Expo In Lucknow Latest Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

10:56 AM, 09-Oct-2026

यूपी में विकास का पहिया तेजी से घूमा है- अनुप्रिया पटेल

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बीते 9 वर्षों में यूपी में विकास का पहिया तेजी से घूमा है। अमर उजाला ने इस आयोजन के जरिए यूपी के व्यापारिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत सरकार और राज्य सरकार प्रदेश के विकास में कई सारी योजनाओं को चला रही है। 

उन्होंने कहा कि आज से कुछ वर्षों से पहले यूपी की इमेज एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी। अब यह छवि टूटी है। मानव संसाधनों में उल्लेखनीय बदलाव हुआ है। देश तभी विकसित होगा जब यूपी विकसित होगा। यूपी को हर यदि विकसित कर लेते हैं तो देश अपने आप में विकसित होने की तरफ बढ़ जाएगा।

10:33 AM, 09-Oct-2026

पहले यूपी में लॉ एंड आर्डर की बड़ी समस्या थी-ब्रजेश पाठक


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में पहले भी बड़ी संभवनाएं थीं। लेकिन, लॉ एंड आर्डर की बड़ी समस्या थी। व्यापारियों की दृष्टि से भी ये बहुत खराब स्थिति थी। इन्फ्रास्ट्रक्चर बहुत खराब था। आज हमने सभी 75 जिलों को फोर लेन से जोड़ा है। सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे यूपी में है। रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है। आज यूपी में 17 हवाई अड्डे संचालित हैं। कुछ समय में ये 21 हो जाएंगे। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा शुरू हो जाएगा। 

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि बिजली के मामले में हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। आज बिजली की कोई कमी नहीं है। बिजली के मामले में विश्व में भारत और देश में यूपी सबसे आगे है। सबसे ज्यादा सोलर पैनल यूपी में लगे हैं। ट्यूबवेलों को सोलर पैनल से जोड़ने का काम चल रहा है। परिषदीय स्कूलों की बुरी स्थिति थी। बाउंड्रीवाल टूटी रहती थी। हमने कायाकल्प के तहत स्कूलों की स्थिति बदली। आज दुनिया के निवेशक चाहते हैं कि यूपी में निवेश करें। उन्होंने निवेशकों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि आज यूपी बीमारू राज्य नहीं है।  

बिजली लाइन से जुड़ा हर जिला, जेवर में बना एशिया में सबसे बड़ा एयरपोर्टः पाठक

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सड़कों के साथ-साथ हमने रेलवे के ढांचा में बेहतरी की है। अब हर शहर बिजली की लाइन से जुड़ा है। मेल एक्सप्रेस के साथ वंदे भारत, अमृत भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेनें तेजी से बढ़ाई जा रही हैं। ट्रेन के साथ विमान सेवाओं ने भी प्रदेश ने तरक्की की है। प्रदेश में लगातार एयरपोर्ट खुलते जा रहे हैं। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट खुल चुका है। आने वाले दिनों में यहां से देश-दुनिया की हर फ्लाइट उपलब्ध होगी। यह सब बदलाव प्रदेश में निवेश और रोजगार के रास्ते खोलेंगे।

10:27 AM, 09-Oct-2026

यूपी को एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश भी कह सकते हैं

इस मौके पर अमर उजाला लखनऊ के संपादक विजय त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल बड़ा बाजार ही नहीं है, बल्कि नई जमाने की तकनीक के उत्पादन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज यूपी को एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश भी कह सकते हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए छह कॉरिडोर बनाए गए हैं। यूपी में निवेशकों का बढ़ता भरोसा इस बात का उदाहरण है।  

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ हमारे सामने चुनौतियां भी हैं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि कितने लोगों को नौकरियां मिलीं। एमओयू से निकलकर चीजें धरातल पर दिखें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हम सब मिलकर इस पर चर्चा करें। 2047 तक यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में सहयोगी बनें।

10:25 AM, 09-Oct-2026

प्रदेश के विकास गलियारों पर होगी चर्चा

आयोजन में आगे यूपीपीसीबी के सचिव संजय सिंह सौर और नवीकरणीय ऊर्जा से टिकाऊ उत्तर प्रदेश की संभावनाओं पर बात करेंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डों के माध्यम से प्रदेश के विकास गलियारों पर चर्चा करेंगे। 

10:08 AM, 09-Oct-2026

इन प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा

कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा और औद्योगिक निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर एक-एक करके गहन चर्चा होनी है। रियल एस्टेट, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी चर्चा के मुख्य बिंदु रहेंगे। लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पर भी विशेषज्ञ विचार साझा कर रहे हैं।

09:46 AM, 09-Oct-2026

Build 2026 Lucknow Live: ब्रजेश पाठक बोले- अब प्रदेश में कोई गुंडा नहीं, हर जिला एक्सप्रेसवे से जुड़ा

उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी परियोजनाओं और बदलती जरूरतों पर अमर उजाला बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव का आयोजन होटल ताज में शुक्रवार को किया जा रहा है। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले आयोजन में स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा, निवेश और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों पर विचार-विमर्श जारी है।

Published On

Leave a Comment

Other News