Search
Home » नेशनल » Ind Vs Zim Live Score:जिम्बाब्वे को पांचवां झटका, रयान बर्ल 26 रन बनाकर आउट; रवि बिश्नोई को मिली सफलता – Ind Vs Zim T20 Live Score: India Vs Zimbabwe Toss Scorecard Match Today Harare Stadium Updates

Ind Vs Zim Live Score:जिम्बाब्वे को पांचवां झटका, रयान बर्ल 26 रन बनाकर आउट; रवि बिश्नोई को मिली सफलता – Ind Vs Zim T20 Live Score: India Vs Zimbabwe Toss Scorecard Match Today Harare Stadium Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

05:46 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पांचवां झटका

जिम्बाब्वे को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा के हाथों रयान बर्ल को कैच कराया। वह 35 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब वेस्ली मधेवेरे का साथ देने तादिवनाशे मारुमनी आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 72 रन है।

05:15 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा आउट हुए

जिम्बाब्वे को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को अपना शिकार बनाया। वह सात गेंदों में सिर्फ चार रन बना सके। अब रयान बर्ल का साथ देने वेस्ली मधेवेरे आए हैं। 

04:57 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: बेन करन और डियोन मायर्स आउट हुए

बेन करन (10) और डियोन मायर्स (6) पवेलियन लौट गए। दोनों को क्रमश: प्रिंस यादव और मयंक यादव ने भेजा। फिलहाल क्रीज पर सिकंदर रजा और रयान बर्ल मौजूद हैं।

04:34 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक ने दिया झटका

जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने झटका दिया। उन्होंने ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बेन करन का साथ देने डायोन मायर्स आए हैं।

04:31 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और बेन करन क्रीज पर मौजूद हैं।

04:07 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

04:05 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह इस मुकाबले में तीन सीमर्स के साथ उतरेंगे।

03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे एक साल से अधिक समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उपयोगी प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं का उन पर भरोसा कायम है और अब वह इसे सही साबित करना चाहेंगे।

03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: तिलक वर्मा के लिए बड़ी चुनौती

उपकप्तान तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस साल स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। 100 से अधिक गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में स्पिन के खिलाफ उनका औसत 21.6 और स्ट्राइक रेट 108.54 सबसे कम है।

03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी और युवा तेज गेंदबाजों पर नजर

भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी उत्साह है। इंग्लैंड दौरा उनके लिए यादगार नहीं रहा, लेकिन हरारे का अपेक्षाकृत कम दबाव वाला माहौल उन्हें खुद को साबित करने का मौका दे सकता है। इसके अलावा मयंक यादव, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा तेज गेंदबाजों पर भी सबकी नजरें रहेंगी। भारत भविष्य के लिए अपनी तेज गेंदबाजी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने के उद्देश्य से इन खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देना चाहेगा।

Published On

Leave a Comment

Other News