
खास बातें
Apple Welcome Home Event:एपल का Welcome Home इवेंट में कंपनी ने अपने नए स्मार्ट होम डिवाइसेज की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के दौरान नया स्मार्ट होम हब, नेक्स्ट-जनरेशन होमपॉड और कई कनेक्टेड फीचर्स पेश किए गए हैं, जो आपके घर को और भी स्मार्ट बना सकते हैं। यहां जानिए स्मार्ट होम इकोसिस्टम को नए स्तर पर ले जाने वाले इन सभी नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स की हर एक डीटेल…
07:07 PM,13-Oct-2026
चेहरा पहचानकर दिखाएगा पर्सनल कंटेंट
इसी के साथ एपल होमव्यू यूजर के चेहरे काे पहचानकार उसके हिसाब से ही स्क्रीन पर पर्सनल कंटेट दिखा सकेगा। इससे मैसेजेस, फेसटाइम, कैलेंडर, रिमांइडर्स और फाइंडमाई जैसी सेवाओं को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसका मकसद घर के सभी सदस्यों को एक ही डिवाइस पर उनका अपना अनुभव देना है।
07:01 PM,13-Oct-2026
घर के हर सदस्य के लिए पर्सनल अनुभव
इवेंट में पेश हुए एपल होमव्यू को घर के मुख्य हिस्से के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जो एंटरटेनमेंट, कम्युनिकेशन और स्मार्ट होम मैनेजमेंट को एक ही जगह लाता है। इससे म्यूजिक सुनने, फेसटाइम कॉल करने, घर की निगरानी रखने और वॉइस कमांड से स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने जैसे काम किए जा सकेंगे। कंपनी ने इसमें प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भी खास ध्यान दिया है।
06:56 PM,13-Oct-2026
Siri AI और प्राइवेसी पर खास जोर
इस बार एपल होमव्यू में एपल इंटेलिजेंस पर आधारित सिरी एआई का सपोर्ट दिया गया है। इसे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी काे ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जिससे स्मार्ट का इस्तेमाल आसानी से सुरक्षापूर्ण और सुविधाजनक तरीके से हो सके।
06:54 PM,13-Oct-2026
Apple HomeView से घर होगा और स्मार्ट
एपल होमव्यू के जरिए मनोरंजन, अपनों से जुड़े रहने और घर को मैनेज करने का नया अनुभव देने जा रहा है। यह डिवाइस स्मार्ट होम कंट्रोल और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने पर फोकस करता है।
06:50 PM,13-Oct-2026
Apple TV 4K बनेगा स्मार्ट होम का कंट्रोल सेंटर
नया एपल टीवी 4K सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट होम को कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। इसके जरिए यूजर्स कहीं से भी कंपैटिबल स्मार्ट डिवाइस चला सकेंगे। सपोर्टेड डोरबेल से नोटिफिकेशन सीधे टीवी पर दिखेंगे, जहां से दरवाजे पर मौजूद व्यक्ति को देखना, उससे बात करना और स्मार्ट लॉक कंट्रोल करना संभव होगा। इसमें ऑटोमेशन, गेस्ट मोड, होमकिट सिक्योर विडीयो और एपल इंटेलिजेंस से मिलने वाले कैमरा नोटिफिकेशन का सपोर्ट भी दिया गया है। Siri AI, Wi-Fi और Thread कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स वॉइस कमांड से स्मार्ट होम एक्सेसरीज और सीन कंट्रोल कर सकेंगे।
06:48 PM,13-Oct-2026
Siri AI के साथ नया Apple TV 4K पेश

एपल ने Siri AI सपोर्ट के साथ नया Apple TV 4K पेश किया है। इसमें पहले से ज्यादा बेहतर और बातचीत करने में सक्षम Siri, तेज परफॉर्मेंस और शानदार होम थिएटर अनुभव मिलने की बात कही गई है। इन खूबियों के जरिए कंपनी टीवी पर मनोरंजन के अनुभव को और स्मार्ट व बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।
06:46 PM,13-Oct-2026
Apple Home Collection पेश, स्मार्ट होम एक्सेसरीज की नई रेंज

एपल ने LG इलेक्ट्रॉनिक्स और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर स्मार्ट होम एक्सेसरीज की नई रेंज पेश की है। इसमें स्मार्ट कैमरे, थर्मोस्टैट्स और डोर लॉक जैसे डिवाइस शामिल हैं। कंपनी का मकसद आईफोन और एपल होम के जरिए स्मार्ट होम कंट्रोल को आसान, भरोसेमंद और प्राइवेसी के लिहाज से सुरक्षित बनाना है।
06:44 PM,13-Oct-2026
HomePod mini का नया अवतार लॉन्च

एपल ने अगली पीढ़ी के HomePod mini की घोषणा की है। नए मॉडल में Siri AI सपोर्ट, आकर्षक नए रंग और बेहतर साउंड क्वालिटी मिलने की बात कही गई है। इन अपग्रेड के जरिए कंपनी अपने स्मार्ट स्पीकर को पहले से ज्यादा उपयोगी और बेहतर बनाने की तैयारी में है।
06:42 PM,13-Oct-2026
एक स्क्रीन से कंट्रोल होंगे सभी स्मार्ट होम डिवाइस
HomePad एपल के स्मार्ट होम सेगमेंट का खास प्रोडक्ट है। कंपनी ने पहली बार इस तरह का कोई प्रोडक्ट पेश किया है। इसे घर में मौजूद कनेक्टेड डिवाइस को एक जगह से कंट्रोल करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसके दो वर्जन पेश किए हैं, जिसमें एक दीवार पर लगाने के लिए और दूसरा टेबल या काउंटर पर रखने के लिए है।
06:39 PM,13-Oct-2026
HomePod mini को लॉन्च हुए 6 साल पूरे
एपल ने होमपॉड मिनी को आज से छह साल पहले पेश किया था। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 99 डॉलर थी। इसमें Apple S5 चिप दी गई थी और यह व्हाइट व स्पेस ग्रे रंगों में उपलब्ध हुआ था। अब इसके नए वर्जन को लेकर उम्मीदें हैं, ऐसे में देखना होगा कि एपल इस बार इसमें क्या बदलाव करती है।




