Search
Home » नेशनल » Jana Nayagan Box Office Collection Day 1 Thalapathy Vijay Starrer Released In Tamil Telugu And Hindi – Entertainment News: Amar Ujala

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1 Thalapathy Vijay Starrer Released In Tamil Telugu And Hindi – Entertainment News: Amar Ujala

Share Now :

WhatsApp
Share This

साउथ के सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्य मंत्री बन चुके सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 


पहले ही दिन विजय के फैंस ने दक्षिण भारत में इसे डबल डिटिल में कमाई का तोहफा दिया। हालांकि, नॉर्थ इंडिया में फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। यहां जानें कैसा रहा फिल्म का ओपनिंग डे क्लेक्शन?  

यह खबर भी पढ़ें: Jana Nayagan Review: थलापति ने जैसे-तैसे संभाली ‘जन नायकन’, बॉबी ने किया निराश; एक वक्त के बाद होने लगी थकान

 




Jana Nayagan Box Office Collection day 1 thalapathy vijay starrer released in tamil telugu and hindi

जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : अमर उजाला


पहले दिन कमाए इतने करोड़ 

पहले दिन, ‘जन नायकन’ के देशभर में कुल 12,258 शोज दिखाए गए। इनके जरिए खबर लिखे जाने ते फिल्म ने 28.71 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 33.88 करोड़ रुपए रहा।

इस तरह विजय की फिल्म ने हालिया रिलीज फिल्म ‘करप्पु’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही यह ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन गई।

 


Jana Nayagan Box Office Collection day 1 thalapathy vijay starrer released in tamil telugu and hindi

जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : अमर उजाला


तमिल वर्जन सबसे आगे 

फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई इसकी ओरिजिनल भाषा में ही की। इसके अलावा अन्य दो भाषाओं से इसने करीबन 3 करोड़ रुपए कमाए। यहां जानें फिल्म ने किस भाषा में कितना कमाया।

  • हिंदी – 1.44 करोड़
  • तमिल – 25.75 करोड़
  • तेलुगु – 1.52 करोड़


Jana Nayagan Box Office Collection day 1 thalapathy vijay starrer released in tamil telugu and hindi

जन नायकन
– फोटो : X


9 जनवरी को होनी थी रिलीज

फिल्म ‘जन नायकन’ यूं तो इस साल की शुरुआत में 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, तब चुनाव और फिर सीबीएफसी विवाद के चलते यह फिल्म अटक गई। अब आखिरकार मेकर्स ने इसे विजय के ही सीएम बनने के बाद 23 जुलाई को रिलीज किया है। फिल्म में थलापति के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू समेत कई कलाकार नजर आए।


Published On

Leave a Comment

Other News