Search
Home » नेशनल » Drishyam 3 Crossed 500 Crore On Box Office Know Hanuman Ansh And The Vvaan Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

Drishyam 3 Crossed 500 Crore On Box Office Know Hanuman Ansh And The Vvaan Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

Share Now :

WhatsApp
Share This

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। इस बीच फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई भी जारी है। ‘द वन’ की कमाई में मामूली इजाफा देखने को मिला है।





Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning

दृश्यम 3
– फोटो : अमर उजाला


‘दृश्यम 3’ कर रही धुआंधार कमाई 

अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही यह जमकर कमाई कर रही है। मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये हो गया है।


Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


वर्ल्डवाइड कैसा है ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

  • यह फिल्म विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
  • मशहूर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी किस्त को खूब पसंद की जा रही है। 
  • भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • 12वें दिन इसने ओवरसीज 2.50 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये हो चुका है।


Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning

द वन ट्रेलर रिलीज
– फोटो : instagram @tamannaahbhatia


‘द वन’ की कमाई में मामूली इजाफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत फिल्म ‘द वन’ की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 19वें दिन यानी मंगलवार को इनसे 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी कुल कमाई 69.15 करोड़ रुपये हो गई है। 


Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning

हनुमान अंश
– फोटो : सोशल मीडिया


मजबूती से खड़ी है ‘हनुमान अंश’

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 68 दिन हो गए हैं।
  • अब भी इसकी कमाई जारी है और फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है।
  • मंगलवार को इसने 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 337.03 करोड़ रुपये हो गया है।
  • ‘हनुमान अंश’ धीरे-धीरे 350 करोड़ के करीब पहुंच रही है। 


Published On

Leave a Comment

Other News