
{“_id”:”6ad3beaa820ea63a9700132f”,”slug”:”indian-air-force-jagdalpur-rescue-iaf-mi-17v5-helicopter-distress-call-chhattisgarh-indravati-river-airlift-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”देवदूत बनी वायुसेना: छत्तीसगढ़ में उफान पर इंद्रावती नदी, एयरफोर्स के एमआई-17वी5 से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बड़ी खबर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी में आई बाढ़ के कारण रातभर फंसे 12 लोगों को भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सुरक्षित बचा लिया। बचाए गए लोगों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के लिए जगदलपुर से एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर को मोर्चे पर लगाया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बचाव अभियान का वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे लोगों को ऊपर खींचकर सुरक्षित निकालते हुए देखा जा सकता है। वायुसेना के मुताबिक, संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया।
#WATCH | Responding to a distress call, an IAF Mi-17V5 helicopter from Jagdalpur rescued 12 people, including two women and three children, who were stranded overnight due to flooding of the Indravati River. (Video Source: Indian Air Force) https://t.co/6ccisgxYvB
— ANI (@ANI) October 17, 2026
रातभर से फंसे लोगों ने मदद की गुहार लगाई, वायुमार्ग से कैसे पहुंचे देवदूत?
इंद्रावती नदी में बाढ़ के कारण ये लोग रातभर से फंसे हुए थे। वायुसेना ने अपने संदेश में त्वरित कार्रवाई और लोगों की जान बचाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।




