Search
Home » नेशनल » हाथी ने मचाया तांडव:महावत को कई बार पटका, पुलिस ने बंद किया दो किमी तक का रास्ता; रामलीला के लिए आया था – Ramnagar Out-of-control Elephant Mahout Ground Injured Incident Caused Widespread Panic Police Halt Traffic

हाथी ने मचाया तांडव:महावत को कई बार पटका, पुलिस ने बंद किया दो किमी तक का रास्ता; रामलीला के लिए आया था – Ramnagar Out-of-control Elephant Mahout Ground Injured Incident Caused Widespread Panic Police Halt Traffic

Share Now :

WhatsApp
Share This

Ramnagar out-of-control elephant mahout ground injured incident caused widespread panic police halt traffic

हाथी ने मचाया उत्पात, दहशत में इधर-उधर भागे लोग।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला में शामिल होने आया एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने महावत को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल महावत को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पंचवटी मैदान और आसपास के क्षेत्र में आवागमन रोक दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही बंद करा दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को पंचवटी मैदान से दूर रहने की हिदायत दी। हाथी के अचानक बेकाबू होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस लगातार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील करती रही।

Published On

Leave a Comment

Other News