

पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल
– फोटो : @Media_SAI
विस्तार

{“_id”:”6ad4a909ab0a64fb3802d6c9″,”slug”:”asian-para-games-2026-india-targets-100-medals-athletics-coach-satyanarayana-confident-2026-10-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पैरा एशियन गेम्स 2026: भारत लगाएगा पदकों का शतक! एथलेटिक्स कोच बोले- खिलाड़ियों में दम, लक्ष्य होगा हासिल”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}

पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल
– फोटो : @Media_SAI
जापान में रविवार से पांचवें एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज हो गया है। भारत ने इस बार प्रतियोगिता में करीब 100 पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच सत्यनारायण ने खिलाड़ियों की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय एथलीट पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें उम्मीद है कि एथलेटिक्स में भारत अपने अभियान की शानदार शुरुआत करेगा। आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 168 खिलाड़ियों का दल उतारा है, जो 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। भारतीय टीम की नजर पिछले संस्करण के प्रदर्शन को दोहराने और पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर है।
WhatsApp us