Search
Home » नेशनल » दिल्ली:वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण की वजह से हुए थे भर्ती? – Veteran Bjp Leader Lk Advani Discharged From Apollo Hospital

दिल्ली:वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण की वजह से हुए थे भर्ती? – Veteran Bjp Leader Lk Advani Discharged From Apollo Hospital

Share Now :

WhatsApp
Share This

veteran bjp leader lk advani discharged from apollo hospital

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अपोलो अस्पताल ने एक प्रेस बयान में जानकारी दी कि एलके आडवाणी, जिन्हें छाती में संक्रमण के कारण 16 अक्तूबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज छुट्टी दी जा रही है। वे न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया था। वे न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे।


ये भी पढ़ें: दिल्ली: आडवाणी से मिलने अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट; जानें अब कैसी है तबीयत

मई में भी बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि भाजपा नेता एलके आडवाणी को इससे पहले इसी साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें: एससीओ बैठक: रक्षा मंत्री ताजिकिस्तान रवाना, दुशांबे में हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की 25वीं बैठक में लेंगे हिस्सा

भारतीय जनता पार्टी के इस दिग्गज नेता ने तीन बार (1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005) पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

Published On

Leave a Comment

Other News