
क्या है ‘जेलर 2’ की कहानी?
फिल्म के केंद्र में एक बार फिर मुथुवेल पांडियन है, जो पहले भाग में वर्मन (विनायकन) की मौत के बाद की घटनाओं से जूझ रहा है। वर्मन की हत्या के पीछे की सच्चाई और उससे जुड़े लोगों की तलाश कहानी को आगे बढ़ाती है। एक पुलिस अधिकारी बेटे को खोने का मानसिक आघात अब भी मुथुवेल और उसके परिवार को परेशान करता है। इस बार उसका सामना ऐसे गिरोह से होता है, जिसका नेटवर्क वर्मन से भी बड़ा है। कहानी में नए किरदारों की एंट्री के साथ संघर्ष का दायरा बढ़ता जाता है।
क्या है ‘रणबाली’ की कहानी?
इस फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के बीच मद्रास में पड़े भीषण अकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस दौर में ब्रिटिश शासन की नीतियों और अनाज के निर्यात ने आम लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाया था। भूख, शोषण और अंग्रेजों के अत्याचार से जूझते लोगों के बीच रणबाली (विजय देवरकोंडा) नाम का एक योद्धा उभरता है, जो अपनी जमीन और अपने लोगों की रक्षा के लिए सत्ता से टकराने का फैसला करता है। वहीं, ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लू) रणबाली के इस संघर्ष का प्रमुख विरोधी है। वह क्रूर है और जिद्दी भी। कहानी में रणबाली की निजी जिंदगी और भावनात्मक पक्ष भी जोड़ा गया है, जहां सबसे अहम किरदार जयम्मा (रश्मिका मंदाना) का है।







