
{“_id”:”6ad8915a5d32e9abcd093520″,”slug”:”sensex-closing-bell-share-market-closing-21-oct-2026-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”द बोनस मार्केट अपडेट: सेंसेक्स 143 अंक गिरकर 73,710 पर बंद, निफ्टी में भी 78 अंकों की गिरावट”,”category”:{“title”:”Bazar”,”title_hn”:”बाज़ार”,”slug”:”bazaar”}}

शेयर बाजार में बिकवाली
– फोटो : amarujala.com
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक यानी करीब 0.19 फीसदी टूटकर 73,709.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 77.60 अंक यानी करीब 0.34 फीसदी गिरकर 22,811.35 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे बढ़कर 94.45 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
आज बाजार में थोड़ी तेजी आई, लेकिन यह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और निफ्टी फिर गिरने लगा। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। बाजार में गिरावट का असर मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों पर भी दिखा। इन शेयरों में गिरावट के कारण ज्यादातर शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा।
वहीं सोमवार को निफ्टी 50 सूचकांक 257.20 अंक या 1.11 फीसदी गिरकर 22,888.95 पर बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 876.37 अंक या 1.17 फीसदी गिरकर 73,852.90 पर बंद हुआ था।
खबर अपडेट की जा रही है…




