Search
Home » नेशनल » वाल्मीकि जयंती आज:यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय; सीएम योगी करेंगे पूजा-पाठ – Up: Public Holiday Announced In The State For Valmiki Jayanti; Schools And Offices To Remain Closed On Monday.

वाल्मीकि जयंती आज:यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय; सीएम योगी करेंगे पूजा-पाठ – Up: Public Holiday Announced In The State For Valmiki Jayanti; Schools And Offices To Remain Closed On Monday.

Share Now :

WhatsApp
Share This

UP: Public holiday announced in the state for Valmiki Jayanti; schools and offices to remain closed on Monday.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। सोमवार को बिठूर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे और महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रवासियों को 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।


प्रदेश में धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘रामायण सर्किट’ और ‘राम वन-गमन पथ’ के तहत अयोध्या, चित्रकूट व इटावा आदि में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है। योगी सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि की विरासत सहेजने के साथ सांस्कृतिक पर्यटन को भी विस्तार दे रही है। योगी सरकार 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती भी मनाएगी।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र



ये भी पढ़ें – सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान, सरयू तट के 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में रामायण से जुड़े अनेक धार्मिक स्थल हैं। प्रदेश सरकार ‘रामायण सर्किट’ और ‘राम वन गमन पथ’ के माध्यम से इन स्थलों के संरक्षण, विकास और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। चित्रकूट इसका जीता-जागता उदाहरण है। वाल्मीकि समुदाय उनकी जयंती को ‘प्रकट दिवस’ के रूप में मनाता है।

Published On

Leave a Comment

Other News