Search
Home » नेशनल » राज्यसभा:एमपी के बाहर के नेता को भी मैदान में उतार सकती है भाजपा, बैठक में इन नामों पर चर्चा; फैसला दिल्ली से – Mp Bjp To Send 4-5 Names For Rajya Sabha Seat; Mega Rallies Planned In Bhopal, Indore, Jabalpur

राज्यसभा:एमपी के बाहर के नेता को भी मैदान में उतार सकती है भाजपा, बैठक में इन नामों पर चर्चा; फैसला दिल्ली से – Mp Bjp To Send 4-5 Names For Rajya Sabha Seat; Mega Rallies Planned In Bhopal, Indore, Jabalpur

Share Now :

WhatsApp
Share This

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए भाजपा ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में चार-पांच संभावित नामों पर विचार किया गया। इनमें प्रदेश के साथ प्रदेश के बाहर के नाम भी शामिल हैं। सहमति बनी है कि संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को हुई बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। 

बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों के साथ समान नागरिक संहिता (यूसीसी), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया। वहीं, पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदेश के तीन बड़े शहरों में रैलियां करने की तैयारी की है। इन रैलियों में करीब एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश:  गायत्री धाम में सीएम मोहन यादव ने किया योग, बोले- मन में सद्भावना और जीवन में सत्कर्म बने रहें

नामांकन आज से, बाहरी प्रत्याशी के आसार 

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफ से खाली हुई मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। दो  नवंबर तक नामांकन जमा होंगे और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख पांच नवंबर रखी गई हैं। 12 नवंबर को मतदान के साथ ही परिणाम घोषित हो जाएगा। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चार से पांच नामों का पैनल भेजने पर सहमति बनी हुई। संभावना इस बात की ज्यादा है कि प्रदेश से बाहर का कोई प्रत्याशी का नाम भेजा जा सकता हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा हैं। ऐसे में पुरी और  तमिलनाडु भाजपा की पूर्व विधायक वनथी श्रीनिवासन के नाम की चर्चा हैं। हालांकि प्रदेश से भी पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम भी चर्चा में हैं। बता दें मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर हेमंत खंडेलवाल बोले- खरगे की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण

भोपाल, इंदौर और जबलपुर में होंगी बड़ी रैलियां

हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बड़े स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी। पार्टी का लक्ष्य इन कार्यक्रमों में करीब एक लाख लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव ने खरगे की निंदा की

खरगे के बयान पर निंदा प्रस्ताव पारित

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, कोर ग्रुप ने टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने इसे अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

यूसीसी पर भी हुई चर्चा

कोर ग्रुप की बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पारित होने के विषय पर भी चर्चा की गई। हालांकि, बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस मुद्दे पर किसी विस्तृत निर्णय या समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल आईएसबीटी में भीषण आग: वर्मा ट्रेवल्स की 7 बसें जलकर खाक, दक्षिण भारत जाने वाली बसों समेत कई ट्रिप निरस्त

बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रमों की तैयारी

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। पार्टी इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय नायकों के योगदान और उनसे जुड़े विषयों को सामने रखने की तैयारी कर रही है।

केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बनेगी टीम

बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं का मध्यप्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए समन्वय व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। हेमंत खंडेलवाल के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों के नेतृत्व में विशेष टीम बनाने की योजना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय के साथ एक-एक सांसद को जोड़ने की व्यवस्था पर विचार किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

सरकार के तीन साल के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की तैयारी

मध्यप्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। सरकार के कामकाज के साथ मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यों को सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया, ताकि लोग सरकारी योजनाओं और जनप्रतिनिधियों के कामों की जानकारी हासिल कर सकें। बैठक में इन सभी मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करने के लिए चर्चा की गई।

बैठक में सिंधिया नहीं हुए शामिल 

मध्य्रप्रदेश भाजपा कोर ग्रुप बैठक के सदस्य प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देब, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री और आंध्रदेश के प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया, मंत्री संपत्तिया उईके, सांसद लता वानखेड़े, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। सोमवार को बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, अरविंद सिंह भदौरिया समेत सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो सकें। 

 

Published On

Leave a Comment

Other News