Search
Home » नेशनल » तमिलनाडु:थेनी जेल से 17 कैदी फरार, ड्रोन की मदद से पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई; अब तक 13 गिरफ्तार – Tamil Nadu Theni District Jail 17 Inmates Escape Drone Surveillance Police Arrested

तमिलनाडु:थेनी जेल से 17 कैदी फरार, ड्रोन की मदद से पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई; अब तक 13 गिरफ्तार – Tamil Nadu Theni District Jail 17 Inmates Escape Drone Surveillance Police Arrested

Share Now :

WhatsApp
Share This

tamil nadu theni district jail 17 inmates escape drone surveillance police arrested

थेनी जेल से फरार कैदी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के थेनी जिला जेल से फरार हुए 13 विचाराधीन कैदियों की तलाश का दायरा अब पश्चिमी घाट के जंगलों और पड़ोसी राज्य केरल तक फैल गया है। इन फरार कैदियों का पता लगाने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम कर रही है। सोमवार देर रात जेल के 17 कैदी जेल कर्मचारियों पर हमला करके भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से निगरानी अभियान चलाया और जिले में फरार कैदियों का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। दक्षिण क्षेत्र के आईजी विजयेन्द्र बिदारी ने बताया कि अब तक 13 फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी कैदियों की तलाश और मामले की जांच जारी है।


ये भी पढ़ें: ‘यह एक विश्वासघाती कृत्य है’: कांग्रेस पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री रिजिजू? बोले- देश से माफी मांगे पार्टी

वहीं, जेल डीजीपी संदीप राय राठौर मीडिया को बताया कि अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जेल विभाग के नौ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने सक्रिय रूप से काम किया। इस ऑपरेशन में दो टीमें मिलकर काम कर रही थीं।

अधिकारियों को भेजी गईं भागने वाले कैदियों की तस्वीरें

भागने वाले कैदियों की पहचान में मदद के लिए उनकी तस्वीरें दोनों राज्यों की अलग-अलग जगहों पर तैनात अधिकारियों को भेज दी गई हैं। तलाशी का दायरा बढ़ने के साथ ही, राज्यों की सीमा से लगे जंगली रास्तों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। कैदियों का पता लगाने के लिए टीमें इन इलाकों में छानबीन कर रही हैं, और पकड़े गए कैदियों से मिली जानकारी का इस्तेमाल बाकी कैदियों तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है।

हमले में घायल कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने घायल जेल कर्मचारियों में से एक की पहचान ग्रेड-II कांस्टेबल थंगापांडी के रूप में की है। हमले के बाद उन्हें थेनी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो अन्य कर्मचारियों का भी इलाज चल रहा है। उनकी चोटों और हालत के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: ‘ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान’: नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा, कहा- अब खत्म हो गया शोर

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) महेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी कैदियों के वापस हिरासत में आ जाने के बाद इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब बाकी कैदी भी पकड़ लिए जाएंगे, तब हम पूरी घटना की गहन जांच करेंगे। पुलिस प्रमुख द्वारा घोषित जांच के दौरान, कैदियों के भागने की परिस्थितियों और जेल कर्मचारियों पर हुए हमले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जाएगी।

Published On

Leave a Comment

Other News