
आज बुधवार, 28 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। जहां उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि वाराणसी में सपा ने बाजी मारी। कई सीटों पर अभी मतगणना जारी है। उधर, चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी है। ऊंची समुद्री लहरों के बीच कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस्राइल के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को झटका लगता दिख रहा है, लेकिन विरोधी दल भी बहुमत से दूर हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश में श्रमिकों को दिवाली से पहले राहत मिली है। राज्य में न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू कर दी गई हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…

2 of 11
लखनऊ में उमेश त्रिवेदी शिक्षक संघ का चुनाव जीतने के बाद…
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए हैं। शेष सीटों पर अभी मतगणना का सिलसिला चल रहा है। वाराणसी और लखनऊ की स्नातक सीट पर देर रात तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर…

3 of 11
चक्रवाती तूफान अर्नब
– फोटो : अमर उजाला
चक्रवात अर्नब: आंध्र प्रदेश के तट से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें
चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश और यानम के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले तीन घंटे में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण में, बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, हवा के झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। चक्रवात का केंद्र तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार, अगले तीन घंटे तक इसके तट से टकराने की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है। पढ़ें एक क्लिक पर…

4 of 11
सत्ता पर सस्पेंस बरकरार
– फोटो : Amar Ujala Graphics
एग्जिट पोल में नेतन्याहू को झटका; किसके हाथ आएगी सत्ता?
इस्राइल में मंगलवार को हुए चुनाव के एग्जिट पोल में किसी भी राजनीतिक खेमे को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। चुनाव के बाद अब सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच जोड़तोड़ का दौर चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सभी जोनल रेलवे को इस अविध में ट्रेन के डिब्बों के मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर…




