Search
Home » नेशनल » बिहार :विधान परिषद् की चार सीटें Nda के खाते में; राजद-जन सुराज एक-एक जीते, दो निर्दलीय ने झंडे गाड़े – Bihar Mlc Election Result 2026 Graduate Teacher Mlc Result Bihar News

बिहार :विधान परिषद् की चार सीटें Nda के खाते में; राजद-जन सुराज एक-एक जीते, दो निर्दलीय ने झंडे गाड़े – Bihar Mlc Election Result 2026 Graduate Teacher Mlc Result Bihar News

Share Now :

WhatsApp
Share This

bihar mlc election result 2026 graduate teacher mlc result bihar news

बहादुरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार विधान परिषद् की स्नातक की चार और शिक्षक की चार सीटों पर चुनाव हुआ था। कुल आठ में से चार सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खाते में आई हैं। सबसे हॉट, पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीत हासिल कर ली है। इन्हीं के खिलाफ जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।




दरभंगा स्नातक सीट से भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार और कोसी स्नातक सीट से भाजपाई डॉ. एन. के. यादव ने जीत हासिल की है। सिर्फ एक शिक्षक सीट- तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की है। इधर, तिरहुत शिक्षक सीट से जदयू को फिर करारी हार मिली है। निर्दलीय वंशीधर बृजवासी ने फिर से मैदान जीत लिया है। जन सुराज के सुरेश राय ने दरभंगा शिक्षक सीट पहले ही जीत ली थी। आज सुबह पटना शिक्षक सीट राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. संजीव कुमार सिंह के खाते में आ गई थी। सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय डॉ. राहुल राज ने जीत हासिल की। 

Published On

Leave a Comment

Other News