Search
Home » नेशनल » Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle – Entertainment News: Amar Ujala

Share Now :

WhatsApp
Share This



इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्यम 3’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इस खबर में जानिए इन सभी फिल्मों का आज का कलेक्शन। 





Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कमाई अब लाखों में उतर आई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। आज खबर लिखे जाने तक इसने 65 लाख की कमाई की है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 371.85 करोड़ हो गया है। फिल्म धीरे-धीरे 400 करोड़ की ओर बढ़ रही है। 


Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle

प्रहार
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘प्रहार’ का धीमा कलेक्शन

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही धीमी कमाई कर रही है।

इसे रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, लेकिन एक भी दिन ये फिल्म 4 करोड़ या इससे ज्यादा की कमाई नहीं कर सकी। अब बीते 3 दिनों से ‘प्रहार’ लाखों में ही कमाई कर पा रही है। आज इसने 25 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 21.25 करोड़ हुआ है। 


Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle

फिल्म ‘नई नवेली’
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘नई नवेली’ भी लाखों में कमा रही 

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ भी प्रहार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। ये भी अब लाखों में ही सिमट गई है। आज इसने महज 20 लाख की कमाई की है। इसके साथ 13 दिनों में इसने कुल 25.50 करोड़ की कमाई की है। 


Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के छठवें दिन 1.94 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 27.94 करोड़ हो गया है। 


Published On

Leave a Comment

Other News