Search
Home » नेशनल » स्नातक एमएलसी चुनाव:वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा के सिर सजा जीत का ताज, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल – Mlc Election Ashutosh Sinha Leads 2900 Votes After Two Rounds Raises Concerns Over Irregularities

स्नातक एमएलसी चुनाव:वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा के सिर सजा जीत का ताज, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल – Mlc Election Ashutosh Sinha Leads 2900 Votes After Two Rounds Raises Concerns Over Irregularities

Share Now :

WhatsApp
Share This

वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल किया। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को 55046 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 19932 वोटों से सिन्हा विजई घोषित हुए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मतगणना स्थल पर सुबह से ढोल-नगाजों की धुन गूंजती रही। वहीं जीत से सपाइयों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 

बता दें कि बुधवार से बृहस्पतिवार तक मतगणना जारी रहा। इस दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्तों में नोकझोंक भी हुई। बुधवार की शाम को भाजपा के नेता, मंत्री और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रखी। 16वें चक्र की गणना के बाद आशुतोष सिन्हा को 51263 और केदारनाथ को 34052 वोट मिले। 

वहीं 17 वें राउंड में आशुतोष को 51513 तो केदारनाथ को 34114 वोट मिले। 18वें राउंड में आशुतोष को 51624 केदारनाथ को 34648 वोट मिले। 19वें राउंड में आशुतोष को 51753 और केदारनाथ को 34502 वोट मिले। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल-नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।  

20 वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत


  • आशुतोष सिन्हा- 51880

  • केदारनाथ सिंह –  34685


21वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत


  • आशुतोष सिन्हा- 52060

  • केदारनाथ सिंह –  37766

22वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत


  • आशुतोष सिन्हा- 52735

  • केदारनाथ सिंह –  35041 


23वीं गणना के पश्चात प्राप्त मत


  • आशुतोष सिन्हा- 53573

  • केदारनाथ सिंह –  35114

सपा कार्यकर्ता बोले- 2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार


सपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों के नेता भी मतगणना स्थल पर एकत्रित हुए हैं। वहीं सपा की बढ़त पर कार्यकताओं ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। 


12वें चक्र की गणना के बाद उन्हें 50809 वोट मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 33704 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार, आशुतोष सिन्हा ने केदारनाथ सिंह पर 17105 वोटों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। वहीं 13वीं गणना में आशुतोष सिन्हा को 50931 वोट मिले, जबकि केदारनाथ सिंह को 33711 वोट मिले। 14वीं गणना में आशुतोष को 51035 तो केदारनाथ को 33757 वोट मिले। 15वें राउंड में आशुतोष को 51131 वोट और केदारनाथ को 33773 वोट मिले। ऐसे में सिन्हा 17358 वोटों से आगे रहे।   


इससे पहले छठे चक्र तक उन्हें 35086 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 23253 वोट प्राप्त हुए थे। तब सपा प्रत्याशी की बढ़त 11833 वोटों की थी। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बुधवार देर रात तक पांच चक्र की गिनती पूरी हुई थी। आशुतोष सिन्हा ने चौथे चक्र तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी। 

Published On

Leave a Comment

Other News