Search
Home » नेशनल » राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव :बाड़मेर में मतदान की रफ्तार सबसे तेज, नागौर के मूंडवा में सबसे कम वोटिंग – Rajasthan Panchayat Election Second Phase Voting Live 3626 Gram Panchayats Sarpanch Panch Election

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव :बाड़मेर में मतदान की रफ्तार सबसे तेज, नागौर के मूंडवा में सबसे कम वोटिंग – Rajasthan Panchayat Election Second Phase Voting Live 3626 Gram Panchayats Sarpanch Panch Election

Share Now :

WhatsApp
Share This

04:06 PM, 30-Oct-2026

बांसवाड़ा में 3 बजे तक का मतदान

घाटोल पंचायत समिति – 59.99 % 

गनोड़ा पंचायत समिति – 58.96%

छोटी सरवन पंचायत समिति – 59.35 %

तलवाड़ा पंचायत समिति – 61.67 %

डूंगरपुर में 3 बजे तक का मतदान

आसपुर पंचायत समिति – 54.29 %

डूंगरपुर पंचायत समिति – 58.24 %

गामड़ी आहाड़ा पंचायत समिति –  61.26 %

दोवड़ा पंचायत समिति – 57.37 %

पाल देवल पंचायत समिति 62.15%

साबला पंचायत समिति – 54.17 %

बिछीवाड़ा पंचायत समिति – 60.45 %

03:58 PM, 30-Oct-2026

बारिश रूकने के बाद बढ़ रहा मतदान

कोटपुटली बहरोड जिले में दोपहर तीन बजे तक 62.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।  बारिश रूकने के बाद मतदान केन्द्रों पर लोग पहुंच रहे हैं। 

03:57 PM, 30-Oct-2026

बावड़ी ग्राम पंचायत में दो महिलाओं को हिरासत में लिया

जालोर जिले के आहोर स्थित बावड़ी ग्राम पंचायत में फर्जी वोटिंग का आरोप लगा। लोगों ने दो महिलाओं पर यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

03:55 PM, 30-Oct-2026

बाड़मेर फर्जी वोट डालने पहुंचा एक युवक पकड़ा गया

बाड़मेर के तिलक नगर स्थित संस्कृत स्कूल मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने पहुंचा एक युवक पकड़ा गया। एक पोलिंग एजेंट ने युवक के वोट डालने का विरोध किया। इसके बाद एजेंट ने उसे पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

03:54 PM, 30-Oct-2026

महिलाओं ने लोकगीत गाकर किया मतदान

झालावाड़। कलमंडी कला गांव में पंचायतीराज चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। दोपहर 2 बजे तक करीब 70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। ग्रामीण अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। महिलाओं ने लोकगीत गाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई।

02:41 PM, 30-Oct-2026

बाड़मेर की बिशाला पंचायत समिति में सर्वाधिक 60.42 प्रतिशत मतदान

 राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़ों में काफी अंतर दर्ज किया गया। विभिन्न पंचायत समितियों में मतदाताओं की भागीदारी अलग-अलग रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर जिले की बिशाला पंचायत समिति में सर्वाधिक 60.42 फीसदी मतदान हुआ। यह दोपहर 1 बजे तक की स्थिति थी। वहीं, नागौर जिले की मूंडवा पंचायत समिति में सबसे कम 24.59 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा सबसे निचले स्तर पर रहा। बाड़मेर जिले की भियाड़ पंचायत समिति में 58.15 फीसदी वोट पड़े। शिव पंचायत समिति में 59.44 फीसदी मतदान हुआ। बीकानेर जिले की बीठनोक पंचायत समिति में 61.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह उपलब्ध सूची में सबसे अधिक रहा। जोधपुर जिले की समराऊ पंचायत समिति में 59.87 फीसदी मतदान हुआ।

अन्य प्रमुख पंचायत समितियों में मतदान

अलवर जिले की राजगढ़ पंचायत समिति में 35.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में 24.59 फीसदी मतदान हुआ, जो सबसे कम था। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नारायणपुर पंचायत समिति में 35.73 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़े दोपहर 1 बजे तक के थे।

02:23 PM, 30-Oct-2026

अजमेर में महिला की तबीयत बिगड़ी

अजमेर के अरांई में  मतदान के दौरान अपनी बारी का इंतजार कर रही एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मतदान केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाई और महिला को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया।

समय पर उपचार मिलने से महिला को राहत मिली।

02:13 PM, 30-Oct-2026

कोटपुटली बहरोड में 44.85 प्रतिशत मतदान हुआ मतदान

कोटपुटली बहरोड जिले में पंचायत चुनाव में दोपहर एक बजे तक 44.85 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बारिश के कारण  मतदाता घर से कम निकल रहे हैं।  जिला प्रशासन ने सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। 

02:08 PM, 30-Oct-2026

झालावाड़ में एक बजे तक 42 फीसदी से ज्यादा मतदान

झालावाड़ सरपंच पद हेतु मतदान प्रतिशत 42.66 %

बकानी – 44.69 %

झालरापाटन – 43.38 %

खानपुर – 42.28 %

पिड़ावा – 41.37 %

12:17 PM, 30-Oct-2026

सुबह 10 बजे तक 19.29%

राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक प्रदेश की पंचायत समितियों में कुल 19.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जोधपुर जिले की समराऊ पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 29.61 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में सबसे कम 6.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

समराऊ में सबसे ज्यादा, मूंडवा में सबसे कम मतदान

सुबह 10 बजे तक जोधपुर की समराऊ पंचायत समिति में 29.61 प्रतिशत मतदान हुआ। बीकानेर की बीठनोक में 29.13 प्रतिशत, हदां में 26.98 प्रतिशत, बाड़मेर की बाटाडू में 26.56 प्रतिशत और जोधपुर की मंडोर पंचायत समिति में 26.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में सबसे कम 6.61 प्रतिशत वोटिंग हुई। उदयपुर की गोगुंदा में 12.25 प्रतिशत, सीकर की पाटन में 19.93 प्रतिशत, अलवर की राजगढ़ में 12.68 प्रतिशत और पाली की देसूरी में 14.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

जयपुर की पंचायत समितियों में मतदान का हाल

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में भी सुबह से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक रामपुरा-डाबड़ी में 21.33 प्रतिशत, शाहपुरा में 20.68 प्रतिशत, जालसू में 19.79 प्रतिशत, अमरसर में 19.37 प्रतिशत और आमेर में 18.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 बैलेट पेपर से डाले जा रहे वोट, शाम 6 बजे तक मतदान

पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। प्रत्येक मतदाता दो वोट डाल रहा है। पहला वोट वार्ड पंच के उम्मीदवार और दूसरा सरपंच पद के प्रत्याशी के लिए है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और ग्राम पंचायत स्तर पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Published On

Leave a Comment

Other News