Search
Home » नेशनल » Bihar Weather:पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल – Bihar Weather: Orange Alert Issued For Several Districts, Including Patna Rain And Lightning Weather Forecast

Bihar Weather:पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल – Bihar Weather: Orange Alert Issued For Several Districts, Including Patna Rain And Lightning Weather Forecast

Share Now :

WhatsApp
Share This

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। पटना समेत कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पश्चिम बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर और पटना समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।


कई जिलों में यलो अलर्ट जारी 

वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, कटिहार और अररिया सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्णिया, सुपौल और सहरसा-मधेपुरा क्षेत्र लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 135 मिमी बारिश मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुई। इसके बाद पूर्णिया के बनमनखी में 119 मिमी, मधुबनी के सुलीघाट में 118.8 मिमी, गया के शेरघाटी में 114 मिमी, पूर्वी चंपारण के मधुबन में 110 मिमी और पूर्णिया के कसबा में 106 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं खगड़िया में 101.8 मिमी, कटिहार के फलका में 90.2 मिमी, मधुबनी के मधेपुर और कटिहार के कोढ़ा में 88.2-88.2 मिमी, समस्तीपुर के वारिसनगर में 87.4 मिमी तथा मधुबनी के झंझारपुर में 86.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा लखनौर, पूर्णिया, रूपौली, वैशाली, समस्तीपुर, गया, मुंगेर, सीतामढ़ी, दरभंगा, भागलपुर, सहरसा, नालंदा, रोहतास और शेखपुरा समेत कई जिलों में भी 52 से 82 मिमी के बीच वर्षा दर्ज की गई।

Published On

Leave a Comment

Other News