Search
Home » नेशनल » उत्तराखंड:कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र – Uttarakhand Congress President Ganesh Godiyal Receives Harish Rawat Letter Offering His Resignation

उत्तराखंड:कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र – Uttarakhand Congress President Ganesh Godiyal Receives Harish Rawat Letter Offering His Resignation

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi

Updated Thu, 17 Sep 2026 09:52 PM IST

Uttarakhand Politics News: बीते दिनों पीएस चंदन जीना के घर पर ईडी की कार्रवाई से आहत पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। अब उनका पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो चुका है।


Uttarakhand Congress  President Ganesh Godiyal receives Harish Rawat letter offering his resignation

पूर्व सीएम हरीश रावत
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा, अपने कर्मों की लड़ाई खुद लड़ेंगे। आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की मुहिम पर मेरी वजह से कोई आंच न आए, इसलिए पार्टी को भार मुक्त करने के लिए इस्तीफे की पेशकश की है।


बीते दिनों पीएस चंदन जीना के घर पर ईडी की कार्रवाई से आहत पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। अब उनका पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो चुका है। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य से इस्तीफे की पेशकश करेंगे। रावत के इस कदम से कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है।

उत्तराखंड:  जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा

Leave a Comment

Other News