Search
Home » नेशनल » उर्वशी रौतेला:एक्ट्रेस ने एआई कंपनी से मांगा सात हजार करोड़ का हर्जाना, मिला गजब का जवाब; क्या है पूरा मामला? – Urvashi Rautela Team Accused Company Of Using Her Name, Photos And Videos Without Permission

उर्वशी रौतेला:एक्ट्रेस ने एआई कंपनी से मांगा सात हजार करोड़ का हर्जाना, मिला गजब का जवाब; क्या है पूरा मामला? – Urvashi Rautela Team Accused Company Of Using Her Name, Photos And Videos Without Permission

Share Now :

WhatsApp
Share This

Urvashi Rautela Legal Action: एक तरफ जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने पर्सनैलिटी राइट्स को रिजर्व करवा रहे, वहीं इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी पर अपनी फोटोज और वीडियो का उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। जानें क्या है मामला?


urvashi rautela team accused company of using her name, photos and videos without permission

उर्वशी रौतेला
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक एआई कंपनी बॉलीवुड एआई पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। एक्ट्रेस का आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीरें और वीडियो का इस्तेमाल किया है। इस मामले पर कंपनी की तरफ से भी जवाब दिया गया। शुरूआत से समझिए क्या है मामला? 


क्या कहा उर्वशी की टीम ने? 

उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजेलिस बेस्ड एआई कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि बिना उनकी अनुमति लिए कंपनी ने उनकी फोटोज और वीडियो का उपयोग किया है। उर्वशी की टीम ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हम लॉस एंजिल्स स्थित इस कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इससे हुए नुकसान की कीमत फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने उर्वशी की फोटोज और वीडियो का उपयोग करके कई अरबों डॉलर का कारोबार खड़ा किया है। आप अपना ब्रांड बनाएं, कंपनी बनाएं मगर उर्वशी का नाम उससे दूर रखें तब तक आपने उनसे अनुमति न ली हो।’ 

Leave a Comment

Other News