Search
Home » नेशनल » एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थी:17 थी दोनों की उम्र, गांववाले कहते थे जिगरी यार; एक हादसे में संग छोड़ी दुनिया – Bike Rams Into Stationary Gas Tanker Truck In Mathura Two Friends Killed

एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थी:17 थी दोनों की उम्र, गांववाले कहते थे जिगरी यार; एक हादसे में संग छोड़ी दुनिया – Bike Rams Into Stationary Gas Tanker Truck In Mathura Two Friends Killed

Share Now :

WhatsApp
Share This

रविवार को जब दोनों दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गमगीन हो गया। बचपन से साथ खेलने-कूदने और घूमने वाले दोनों दोस्तों की अंतिम यात्रा भी एक साथ निकली। 


Bike rams into stationary gas tanker truck in Mathura two friends killed

सूरज और अंशु
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

घर से सामान लेने निकले यूपी के मथुरा स्थित कुरकुंदा गांव के दो जिगरी दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम पल्सर बाइक से बरारी गए सूरज (17) और अंशु (17) लौटते समय रिफाइनरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। बरारी गांव स्थित अंबेडकर पार्क के समीप सड़क किनारे खड़े गैस कैप्सूल ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


Published On

Leave a Comment

Other News