Search
Home » नेशनल » एशियन पैरा गेम्स Live:भारत ने अब तक जीते 23 पदक, शीतल-पायल की जोड़ी तीरंदाजी फाइनल में; दीप्ति ने जीता स्वर्ण – Asian Para Games 2026 Live Updates Day-2: Gold, Silver, Bronze Medalists India Medals Tally Live Updates

एशियन पैरा गेम्स Live:भारत ने अब तक जीते 23 पदक, शीतल-पायल की जोड़ी तीरंदाजी फाइनल में; दीप्ति ने जीता स्वर्ण – Asian Para Games 2026 Live Updates Day-2: Gold, Silver, Bronze Medalists India Medals Tally Live Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

12:24 PM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: शीतल-पायल तीरंदाजी के फाइनल में पहुंचीं

शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी ने महिला डबल्स कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में आसानी से जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 151-135 से हराया। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना चीन से होगा। चीन ने रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को 144-141 से मात दी। शीतल और पायल जिस शानदार फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए भारत को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

12:18 PM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: शीतल देवी और पायल नाग का दबदबा

शीतल देवी और पायल नाग महिला कंपाउंड तीरंदाजी के सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों भारतीय तीरंदाज फाइनल में जगह बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है, तो फाइनल में उसका सामना चीन और चीनी ताइपे के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। चीन और चीनी ताइपे के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। ताजा स्कोर के मुताबिक, चीनी ताइपे 107-106 से मामूली बढ़त बनाए हुए है। वहीं, शीतल और पायल ने थाईलैंड के खिलाफ 130-105 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

11:58 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: शीतल देवी और पायल नाग पर रहेंगी नजरें

भारतीय कंपाउंड तीरंदाज शीतल देवी और पायल नाग जल्द ही महिला युगल सेमीफाइनल में उतरेंगी। मौजूदा खेलों में शीतल देवी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक दो बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। अब सेमीफाइनल में दोनों भारतीय तीरंदाजों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी। लाइव मुकाबले के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

11:23 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: तीरंदाजी में स्वाति चौधरी फाइनल में पहुंचीं, भारत का रजत पदक पक्का

गेम्स में पदार्पण कर रहीं स्वाति चौधरी ने महिलाओं की डब्ल्यू1 स्पर्धा के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की ईनही ली को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया है। फाइनल में उनका सामना चीन की मेंगकान से होगा।

11:17 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: सृष्टि अरोड़ा ने पैरा शूटिंग में जीता कांस्य

भारत की पैरा शूटर सृष्टि अरोड़ा ने पैरा शूटिंग SH1 कैटेगरी में कांस्य जीता है। वह 214.7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत ईरान के नाम रहा। यह भारत का 23वां पदक रहा, जबकि शूटिंग में चौथा पदक रहा।

09:51 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: भारत छठे स्थान पर

भारत फिलहाल पदक तालिका में छठे स्थान पर है। उसके 22 पदक हैं। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। चीन 34 स्वर्ण, 23 रजत और 25 कांस्य समेत 82 पदक के साथ शीर्ष पर है। जापान के 31 पदक, ईरान के 15 पदक, दक्षिण कोरिया के 19 पदक और उज्बेकिस्तान के 30 पदक हैं।

एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत की पदक तालिका

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा एथलेटिक्स

4

3

3

10

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

1

0

1

पैरा तैराकी

0

1

0

1

पैरा टेबल टेनिस

0

0

5

5

पैरा शूटिंग

1

2

0

3

भारत का कुल

5

8

9

22

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

34

23

25

82

2

जापान

8

7

16

31

3

ईरान

7

5

3

15

4

दक्षिण कोरिया

7

3

9

19

5

उज्बेकिस्तान

6

14

10

30

6

भारत

5

8

9

22

09:46 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक कुमार मलिक ने जीता रजत पदक

भारतीय पैरा पावरलिफ्टर अशोक कुमार मलिक ने एशियन पैरा गेम्स में शानदार वापसी करते हुए पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की निराशा को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अशोक पदक जीतने से चूक गए थे। उन्होंने 200 किग्रा वजन उठाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन चौथे स्थान पर रहे। अशोक ने पहले प्रयास में 195 किग्रा और दूसरे प्रयास में 200 किग्रा वजन उठाया था। हालांकि, वह अपने अंतिम प्रयास में 205 किग्रा उठाने में नाकाम रहे। बॉडीवेट के आधार पर तय होने वाली अंक प्रणाली में अशोक को 143.8 अंक मिले थे। वह कांस्य पदक जीतने वाले मलेशिया के बोनी बुनयाउ गुस्टिन से 9.7 अंक पीछे रहे थे। हालांकि, एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने रजत पदक जीतकर दमदार वापसी की।

09:45 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: पैरा शूटिंग में मनीष नरवाल ने जीता रजत पदक

भारत के मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। एशियन पैरा गेम्स 2026 में यह भारत का सातवां रजत और कुल 21वां पदक है। इस प्रतियोगिता में पैरा शूटिंग में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुके हैं। यह प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पिस्टल और राइफल निशानेबाजों के प्रदर्शन से बिल्कुल अलग है। वहां भारतीय निशानेबाजी दल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

09:22 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: पैरा शूटिंग में मनीष नरवाल के रजत पदक जीतने की उम्मीद

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा के फाइनल में भारत के मनीष नरवाल रजत पदक की दौड़ में बने हुए हैं। वह फिलहाल दक्षिण कोरिया के जो जियोंगदू से पीछे चल रहे हैं। मनीष ने 2016 में शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में पदक जीते हैं। उन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस स्पर्धा में भारत के दूसरे निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल शुरुआती दौर में पिछड़ गए और आठ निशानेबाजों के बीच सातवें स्थान पर रहे।

08:53 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के इन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची इस तरह है। 

1. पैरा एथलेटिक्स — 10 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

स्वर्ण

निषाद कुमार

पुरुष लंबी कूद T47

स्वर्ण

रिंकू हुड्डा

पुरुष भाला फेंक F46

स्वर्ण

सौम्या

महिला 1500 मीटर T12/T13

स्वर्ण

दीप्ति जीवांजी

महिला 400 मीटर T20

रजत

अजीत सिंह यादव

पुरुष भाला फेंक F46

रजत

राधा वेंकटेश

महिला 1500 मीटर T12/T13

रजत

प्रदीप कुमार

पुरुष भाला फेंक F53/F54

कांस्य

रवन्नी वलासनैनी

महिला 1500 मीटर T11

कांस्य

आयुष वर्मा

पुरुष भाला फेंक F53/F54

कांस्य

प्रवीण शर्मा

पुरुष गोला फेंक F11

2. पैरा जूडो — 2 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

रजत

कोकिला

महिला J2, 52 किग्रा

कांस्य

कपिल परमार

पुरुष J1, 70 किग्रा

3. पैरा तैराकी — 1 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

रजत

रवि कार्तिक बुधिगिना

पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13

4. पैरा टेबल टेनिस — 4 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

कांस्य

भाविना पटेल

महिला एकल, क्लास 4-5

कांस्य

सोनलबेन पटेल

महिला एकल, क्लास 3

कांस्य

रवि बेबी सहाना

महिला एकल, क्लास 9

कांस्य

प्राची पांडे

महिला एकल, क्लास 6

5. पैरा शूटिंग — 2 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

स्वर्ण

मोना अग्रवाल

महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1

रजत

अवनी लेखरा

महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1

Published On

Leave a Comment

Other News