Search
Home » नेशनल » कर्नाटक:राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, काला दिवस का किया आह्वान; केपीसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा? – Karnataka Congress Protests Black Day Rahul Gandhi Detained Election Commission Protest

कर्नाटक:राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, काला दिवस का किया आह्वान; केपीसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा? – Karnataka Congress Protests Black Day Rahul Gandhi Detained Election Commission Protest

Share Now :

WhatsApp
Share This

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) गुरुवार यानी आज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के उस देशव्यापी आह्वान का हिस्सा है जिसके तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ मनाया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर होगा। मुख्य प्रदर्शन यहां क्वीन्स रोड स्थित कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से है। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पूरे कर्नाटक में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) कार्यालयों में भी आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ओडिशा में इंडिया गठबंधन का बंद: राज्य में सड़कें जाम, थमे पहिये; जानें किन प्रमुख मांगों पर अड़ा है विपक्ष

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?

बता दें कि चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने और उनके साथ कथित बदसलूकी के बाद कांग्रेस ने आठ अक्तूबर को ‘काला दिवस’ घोषित किया था। केपीसीसी ने कहा, ‘विपक्ष के नेता और चुने हुए प्रतिनिधियों पर हमला असल में संविधान पर हमला है।’ पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनावी व्यवस्था की पूरी ईमानदारी बहाल करने की अपनी मांग दोहराई है। केपीसीसी अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता और चुनावी ईमानदारी बहाल नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस यह लड़ाई जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें: ‘बंदूक की नोक पर रोके गए सांसद’: संजय राउत ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; निर्वाचन आयोग पर क्या बोले

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत लगभग 90 लोगों को हिरासत में लिया था। कांग्रेस नेताओं को जंतर-मंतर की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए जाने से रोका गया था। हिरासत में लेने के बाद उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रात आठ बजे के कुछ देर बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया था।

Published On

Leave a Comment

Other News