Search
Home » नेशनल » केंद्र का नया मसौदा:किसान ने पराली जलाई तो 15 माह तक नहीं छूटेगा पीछा, जमीन के रिकॉर्ड में रहेगी ‘रेड एंट्री’ – Centre Drafts Proposal Red Entry To Be Recorded In Revenue Records For Stubble Burning

केंद्र का नया मसौदा:किसान ने पराली जलाई तो 15 माह तक नहीं छूटेगा पीछा, जमीन के रिकॉर्ड में रहेगी ‘रेड एंट्री’ – Centre Drafts Proposal Red Entry To Be Recorded In Revenue Records For Stubble Burning

Share Now :

WhatsApp
Share This

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: विकास कुमार

Updated Mon, 21 Sep 2026 09:30 PM IST

हरियाणा में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 662 मामले सामने आए थे। इनमें नियमों का उल्लंघन करने पर 231 एफआईआर दर्ज की गईं और 248 किसानों की रेड एंट्री की गई। जींद में सबसे अधिक 176 मामले सामने आए। यहां 98 किसानों पर एफआईआर और 105 किसानों की मेरी फसल-मेरा ब्योरा में रेड एंट्री की गई।


Centre drafts proposal Red entry to be recorded in revenue records for stubble burning

पराली जलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पराली जलाने वाले किसानों पर अब लंबे समय तक कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। केंद्र सरकार ने एक मसौदा तैयार किया है। इसके तहत पराली या फसल अवशेष जलाने वाले किसान की जमीन की रेड एंट्री 15 माह तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रहेगी। इस अवधि में दोबारा पराली जलाने या पूर्व में लगाया गया जुर्माना नहीं भरने पर रेड एंट्री की अवधि 15 माह और बढ़ाई जा सकेगी।



 

Leave a Comment

Other News