Search
Home » नेशनल » कैसा रहा एशियाड का 11वां दिन?:तीरंदाजी में भारत की गोल्डन हैट्रिक, नीरू-किनान को भी स्वर्ण; कुश्ती में भी पदक – Asian Games 2026: India Win Three Golds In Compound Archery, Neeru Dhanda-kynan Chenai Also Strike Gold

कैसा रहा एशियाड का 11वां दिन?:तीरंदाजी में भारत की गोल्डन हैट्रिक, नीरू-किनान को भी स्वर्ण; कुश्ती में भी पदक – Asian Games 2026: India Win Three Golds In Compound Archery, Neeru Dhanda-kynan Chenai Also Strike Gold

Share Now :

WhatsApp
Share This

एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों टीम इवेंट में स्वर्ण जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी की। नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने भी मिश्रित ट्रैप में सोना दिलाया, जबकि लवलीना बोरगोहेन ने फाइनल में जगह बनाई और भारत की महिला हॉकी व स्क्वैश टीमों ने भी पदक पक्के किए।

Asian Games 2026: India Win Three Golds in Compound Archery, Neeru Dhanda-Kynan Chenai Also Strike Gold

तीरंदाजी में गोल्डन हैट्रिक
– फोटो : PTI/IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन यानी 30 सितंबर को भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। तीरंदाजी में भारत ने कंपाउंड की तीनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी की। ज्योति सुरेखा वेंनम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी की महिला टीम ने चीन को हराकर दिन का पहला गोल्ड दिलाया, जबकि चिकिथा और साहिल राजेश जाधव की मिश्रित टीम ने दक्षिण कोरिया को शूटऑफ में हराकर दूसरा स्वर्ण जीता। पुरुष कंपाउंड टीम ने भी चीन को मात देकर भारत के लिए तीसरा गोल्ड पक्का किया। शूटिंग में नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने मिक्स्ड ट्रैप में स्वर्ण जीता। कुश्ती में सुनील कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंच गईं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि स्क्वाश की पुरुष और महिला टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए।


Leave a Comment

Other News