
{“_id”:”6ad1cdef9087bcffef00e61c”,”slug”:”tesla-roadster-can-flip-mid-air-drive-upside-down-how-spacex-technology-works-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”टेस्ला रोडस्टर: हवा में स्टंट से लेकर तेज मोड़ पर जबरदस्त पकड़ तक, एलन मस्क की रॉकेट कार में क्या है खास?”,”category”:{“title”:”Automobiles”,”title_hn”:”ऑटो-वर्ल्ड”,”slug”:”automobiles”}}

टेस्ला रोडस्टर
– फोटो : @Tesla
विस्तार
इलेक्ट्रिक कारों की पहचान अब तक उनकी बैटरी, रेंज और रफ्तार से होती आई है, लेकिन टेस्ला की नई रोडस्टर ने इस तस्वीर में एक नया पहलू जोड़ दिया है। एलन मस्क की कंपनी ने इस कार के साथ ऐसी तकनीक का प्रदर्शन किया है, जिसकी मदद से कार को हवा में उठाने, घुमाने और तेज मोड़ों पर सड़क पर बेहतर पकड़ बनाए रखने का दावा किया गया है।
इसका प्रदर्शन टेक्सास के मैकग्रेगर स्थित SpaceX के रॉकेट टेस्ट और डेवलपमेंट सेंटर में किया गया। यहां Roadster ने हवा में कलाबाजी दिखाने के साथ अपनी तेज रफ्तार का भी प्रदर्शन किया। कंपनी के अधिकारियों ने इस दौरान कार में इस्तेमाल किए गए थ्रस्टर्स, हाई-प्रेशर एयर सिस्टम और सक्शन फैन जैसी तकनीकों के बारे में जानकारी दी, लेकिन सवाल है कि आखिर ये तकनीकें काम कैसे करती हैं?
टेस्ला रोडस्टर के बारे में…
एलन मस्क की टेस्ला ने नई रोडस्टर को ऐसे प्रदर्शन के साथ पेश किया, जिसमें कार घुमावदार ट्रैक पर उल्टी दौड़ी, हवा में घूमी और थ्रस्टर्स की मदद से जमीन पर लौटी। इस कार को तैयार करने में टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों ने साथ काम किया है। इसमें 10 कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स, हाई-प्रेशर एयर टैंक और कार को सतह से चिपकाए रखने वाला सक्शन फैन सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने 0 से 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 0.81 सेकंड में पकड़ने का दावा किया है, जबकि प्रोडक्शन का लक्ष्य 2028 रखा गया है। लेकिन क्या यह आम सड़कों पर उड़ सकेगी? इसमें कौन-सा ईंधन इस्तेमाल होता है, इसकी कीमत कितनी होगी और भारत में इसे चलाना कितना आसान होगा? जानिए इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की तकनीक के बारे में…




