Search
Home » नेशनल » दिल्ली:जेएनयू के प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल पर एफआईआर, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन – Delhi Police Has Registered An Fir Following A Complaint By The Chief Security Officer Of Jnu, Delhi

दिल्ली:जेएनयू के प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल पर एफआईआर, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन – Delhi Police Has Registered An Fir Following A Complaint By The Chief Security Officer Of Jnu, Delhi

Share Now :

WhatsApp
Share This

छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बर्खास्त प्रोफेसर एवं कांग्रेस के लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। यह एफआईआर 11 अक्तूबर 2026 को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत दर्ज की गई है। एफआईआर के विवरण में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल है। इस मामले में जांच जारी है।

बता दें कि अंगोमचा बिमोल अकोइजम  पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया। विश्वविद्यालय की इंटरनल कमिटी (आईसी) की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं, प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप क्यों है। कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप लगे हैं। कांग्रेस ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की है।

Published On

Leave a Comment

Other News